Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अब केजरीवाल के गैंग में चोर और भ्रष्ट ही बचे', राघव चड्ढा के BJP में आने के बाद कपिल मिश्रा का बड़ा हमला

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 04:51 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के आठ सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि AAP में अब केवल ...और पढ़ें

    कपिल मिश्रा ने आप पर बड़ा हमला बोला। फोटो: आर्काइव एवं X

    कपिल मिश्रा ने आप पर बड़ा हमला बोला। फोटो: आर्काइव एवं X

    HighLights

    1. कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर तीखा हमला किया

    2. 8 AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर बयान

    3. कहा, AAP में अब केवल चोर-भ्रष्ट बचे हैं

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के आठ सांसदों के साथ राघव चड्ढा के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है।

    कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "अब Arvind Kejriwal के गैंग में केवल चोर और भ्रष्टचारी ही बचे हैं।" इस तरह से उन्होंने यह बड़ा दावा दिया कि खुद को कट्टर इमानदार बताकर राजनीति में आई आम आदमी पार्टी में अब जो भी है, वो बेईमान ही है। 

    जिसकी आत्मा जिंदा है, वो आप में नहीं रह सकता

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने पोस्ट में कपिल मिश्रा ने लिखा कि “जिसकी आत्मा जिंदा है, वह अब आम आदमी पार्टी में ज्यादा दिन नहीं रह सकता।” इसके साथ ही उन्होंने राघव चड्ढा के साथ-साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल और अन्य नेताओं के फैसले को साहसी और सराहनीय करार दिया।

    मिश्रा ने एक बड़ा दावा कि यह कदम पंजाब के लोगों को लूट से बचाने में निर्णायक साबित होगा। गौरतलब है कि कपिल मिश्रा खुद 2017 में आम आदमी पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था और तब से लगातार AAP और उसके नेतृत्व पर हमलावर रहे हैं।

     

    यह भी पढ़ें- भाजपा के हुए राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल ने एक लाइन में बयां किया दर्द

    यह भी पढ़ें- AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल BJP में होंगे शामिल

    खबरें और भी