Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीनी वीजा घोटाले में कार्ति चिदंबरम की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया निपटारा

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 07:05 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट ने चीनी वीजा घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका का निपटारा कर दिया। कार्ति ने भ्रष्टाचार ...और पढ़ें

    कार्ति चिदंबरम की तरफ से शनिवार को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष कहा गया कि सीबीआइ मामले में ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।

    कार्ति चिदंबरम की तरफ से शनिवार को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष कहा गया कि सीबीआइ मामले में ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चीनी वीजा घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट में आरोप तय करने की सुनवाई को टालने का निर्देश देने की मांग वाली कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की याचिका का दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को निपटारा कर दिया।

    कार्ति चिदंबरम ने चीना वीजा घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय होने तक मनी लांड्रिंग मामले में सुनवाई टालने की मांग की थी। कार्ति चिदंबरम की तरफ से शनिवार को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष कहा गया कि सीबीआइ मामले में ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।

    ऐसे में याचिका अब निरर्थक हो गई है। उक्त तथ्यों को देखते हुए अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया। ईडी ने कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसमें 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजस जारी किए गए थे। उस समय कार्ति के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे।

    यह भी पढ़ें- कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार, CBI से मांगा जवाब

    यह भी पढ़ें- Chinese Visa Scam Case: कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई टली, तीसरे जज ने भी खुद को किया अलग

    यह भी पढ़ें- चीनी वीजा रिश्वत केस में कार्ति चिदंबरम ने कहा-रिश्वत या साजिश का कोई आधार नहीं, हाईकोर्ट में 19 को होगी सुनवाई

    खबरें और भी