Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपनों का इलाज कराने आए थे दिल्‍ली, खुद की जिंदगी गंवा बैठे.. मालवीय नगर अग्निकांड का रुला देने वाला पहलू

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 03:04 PM (IST)

    Delhi Fire News: मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर अफ्रीकी मूल के नागरिक थे। ये लोग मैक्स अस्पताल में इ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 21 लोगों की मौत, अधिकतर अफ्रीकी मूल के नागरिक

    2. मैक्स अस्पताल के मरीजों के परिजन गेस्ट हाउस में ठहरे थे

    3. रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर चल रहा था अवैध गेस्ट हाउस

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक पल में किस तरह पूरी जिंदगी बिखर जाती है और कैसे परिवार तबाह हो जाते हैं उसका बड़ा उदाहरण है दिल्ली के मालवीय नगर का रेस्टोरेंट अग्निकांड। यहां एक पल में अपनों का इलाज कराने आए लोग खुद ही मौत के मुंह में चले गए।

    मालूम हो कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया। मरने वालों में अधिकतर अफ्रीकी मूल के नागरिक शामिल हैं।

    News Update - 2026-06-03T105644.432

    रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर चल रहा था गेस्ट हाउस

    रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर गेस्ट हाउस बना हुआ है, जिसमें कई विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे। इसके ठीक सामने मैक्स हॉस्पिटल है और वहां इलाज के लिए आए मरीजों के परिजन इसी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे।

    News Update - 2026-06-03T143646.456

    हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में नाश्ता परोसा जा रहा था और वहां 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। बेसमेंट में रेस्टोरेंट के साथ-साथ कई कमरे भी बने हैं, जिनमें उस समय लोग मौजूद थे।

    WhatsApp Image 2026-06-03 at 2.33.32 PM

    आग लगने के बाद लोगों को रेस्क्यू करते हुए स्थानीय युवक।  फोटो सौजन्य- पीटीआई

    सिर्फ 6 कमरों का लाइसेंस था, लेकिन बना लिए थे 25 कमरे

    मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में लगी जानलेवा आग के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इसमें सिर्फ छह कमरे चलाने का लाइसेंस था, लेकिन आरोप है कि आग लगने के समय यह गेस्ट हाउस 25 कमरों के साथ चल रहा था। इस रेस्तरां कम गेस्ट हाउस के ऑनर का नाम टिंकू बजाज है, जो घटना के बाद से फरार है। यह आहलुवालिया कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की बिल्डिंग है। 

    खबरें और भी

    News Update - 2026-06-03T150402.459

    अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि रेस्टोरेंट के शेफ ने इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाके से आग लगने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।