दिल्ली रेस्टोरेंट अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में लिया, हादसे के बाद से था फरार
दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड में पुलिस ने फरार चल रहे होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में 11 विदेशी नागरिकों समे ...और पढ़ें

होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। फाइल फोटो
HighLights
होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगी थी।
हादसे में कई लोगों की मौत, 11 विदेशी नागरिक शामिल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए होटल के मालिक को हिरासत में ले लिया है। वह हादसे के बाद से ही फरार चल रहा था।
गौरतलब है कि मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई थी जिसमें 11 विदेशी नागरिकों समेत लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
पल भर में मच गई चीख पुकार
मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में बुधवार की सुबह आम दिनों की तरह ही सन्नाटा था। सुबह पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। कोई टहलने निकला था, तो कोई चाय पी रहा था। इसी बीच फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम से चले रहे रेस्तरां कम होटल की तरफ से शोर-शराबे की आवाजें सुनाई दीं। लोगों को पहले लगा शायद झगड़ा हुआ है। बाद में धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई दीं।
आग में फंसे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। शोर सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। ऐसे में कोई भागकर बिल्डिंग के नीचे गद्दे बिछाने लगा तो कोई पुलिस और फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाने लगा। लोगों को गद्दे बिछाते देख बिल्डिंग में फंसे कुछ लोग जान बचाने के लिए कूद गए। इससे कुछ के हाथ-पैर भी टूट गए।