Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करोल बाग जोन में एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, 11 व्यावसायिक प्रतिष्ठान किए गए सील

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:17 PM (IST)

    एमसीडी ने करोल बाग जोन में अवैध निर्माण और आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पंजाबी बाग में अवैध निर्माण ध्वस्त किया ...और पढ़ें

    एमसीडी ने करोल में अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त।

    एमसीडी ने करोल में अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त।

    HighLights

    1. करोल बाग जोन में अवैध निर्माण और व्यावसायिक दुरुपयोग पर कार्रवाई।

    2. पंजाबी बाग में अवैध आरसीसी छत और स्तंभ ध्वस्त किए गए।

    3. पटेल नगर में 11 व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील किए गए।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी ने करोल बाग जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में अनधिकृत निर्माण और आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ शिकंजा कसा और सोमवार को निगम के भवन विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण और सीलिंग का अभियान चलाया।

    कार्रवाई के दौरान पंजाबी बाग क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। एमसीडी के दस्ते ने भूतल पर बनी अनधिकृत आरसीसी छत के पैनलों को तोड़ा और गैस कटर की मदद से लोहे के सरियों को काटा। साथ ही प्रथम तल पर अवैध रूप से खड़े किए गए स्तंभों और दीवारों को गिरा दिया गया। पूरी कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

    11 संपत्तियों के मुख्य प्रवेश व निकास द्वारों को सील कर दिया गया

    वहीं, आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल को रोकने के लिए निगम ने ईस्ट पटेल नगर, वेस्ट पटेल नगर, साउथ पटेल नगर और रंजीत नगर में सीलिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और पुस्तकालयों पर कार्रवाई करते हुए कुल 11 संपत्तियों के मुख्य प्रवेश व निकास द्वारों को सील कर दिया गया।

    जांच में सामने आया था कि इन आवासीय परिसरों के बेसमेंट और भूतल का नियमों के विरुद्ध जाकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृत भवन योजना और भूमि उपयोग नियमों का पालन कराना निगम की प्राथमिकता है। नियोजित शहरी विकास और जनहित के लिए सभी जोन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- हौजरानी होटल अग्निकांड के आरोपित रसोइये को 51 दिन बाद मिली जमानत, 23 लोगों की गई थी जान

    खबरें और भी