दिल्ली: MCD स्थायी समिति का ताज किसके सिर? आज नामांकन के साथ तस्वीर होगी साफ
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष का फैसला आज नामांकन के बाद स्पष्ट हो जाएगा। वर्तमान अध्यक्ष सत्या शर्मा के साथ सत्यपाल सिंह और जयभगवान यादव ...और पढ़ें

MCD स्थायी समिति का ताज किसके सिर? सांकेतिक तस्वीर
HighLights
स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन।
सत्या शर्मा, सत्यपाल सिंह और जयभगवान यादव मुख्य दावेदार।
मनीष चड्ढा उपाध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति का अध्यक्ष कौन होगा यह आज साफ हो जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में दोपहर तक इन पदोें पर भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के साथ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
समिति के अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान अध्यक्ष सत्या शर्मा फिलहाल आगे हैं। अगर, सबकुछ ठीक ठाक रहा तो उन्हें पुन: अवसर दिए जाने की चर्चा है। शर्मा के अलावा सत्यपाल सिंह और वर्तमान नेता सदन जयभगवान यादव के नाम की चर्चा है। हालांकि भाजपा ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
सत्या शर्मा को बतौर ब्रह्मण कोटे से यह मौका पुन: मिल सकता है। जबकि दिल्ली भाजपा में महामंत्री पद पर ओबीसी कोटे से कोई महामंत्री न बनने की कमी को भाजपा ओबीसी कोटे से सत्यपाल सिंह या जयभगवान यादव को भी मौका दे सकती है।
पहली बार के पार्षद दौड़ से बाहर
सूत्र बताते हैं कि फिलहाल अभी सहमति नहीं बनी है। केंद्रीय टीम के पास भाजपा के स्थायी समिति में 18 में से जो 12 सदस्य हैं उनकी छंटनी प्रदेश स्तर पर हुई है। दिल्ली भाजपा ने फिलहाल पहली बार के पार्षद इस पद की दौड़ से बाहर कर दिया है।
खबरें और भी
ज्यादा ही रहा पहली बार के किसी भाजपा पार्षद को समिति में उपाध्यक्ष पद दिया जा सकता है। स्थायी समिति में भाजपा के 12 पार्षदों में पांच पार्षद हैं जो कि दूसरी बार या इससे अधिक के पार्षद हैं। चूंकि हेमचंद्र गोयल आप से बागी होकर आए हैं तो उनको तो यह पद नहीं मिलेगा।
जबकि सत्या शर्मा तीन बार की पार्षद हैं। इसी प्रकार सत्यपाल सिंह दूसरी बार के पार्षद हैं। राजा इकबाल सिंह दूसरी बार के पार्षद हैं। जय भगवान यादव भी दूसरी बार के पार्षद हैं और एक बार उनकी पत्नी भी पार्षद रही है।
पहली बार के पार्षदों में बात करें तो सुंदर सिंह, जगमोहन महलावत, सुशील कुमार जौंटी, शशि यादव और मुनेश कुमारी और मनीष चड्ढा है। ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर मजबूत दावेदारी मनीष चड्ढा की है। वह फिलहाल पहाड़गंज वार्ड से पार्षद हैं। फिलहाल चड्ढा को भाजपा ने पिछले वर्ष निगम स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी थी।