AI के दौर में पहचान पर खतरा: अभिनेता Mohanlal ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली HC का रुख किया
मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी छवि, नाम, आवाज और अन्य व्यक्तिगत सामग्री के अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने की मांग की ह ...और पढ़ें

अभिनेता मोहनलाल ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल व्यक्तिगत अधिकारों (Personality Rights) की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचे हैं।उन्होंने अपनी छवि, नाम, आवाज, वीडियो और अन्य व्यक्तिगत सामग्री के बिना
अनुमति के व्यावसायिक या अन्य उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स सहित कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है।
मोहनलाल ने आशंका जताई है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया के दौर में उनकी पहचान का दुरुपयोग बढ़ रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और कमाई दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
यह याचिका उन कई सेलिब्रिटी मामलों की कड़ी में है, जिनमें अभिनेता अपनी नाम, छवि और आवाज की कानूनी सुरक्षा चाहते हैं। मोहनलाल ने जोर दिया कि इन अधिकारों का सम्मान हर नागरिक का मौलिक हक है।
मोहनलाल अब उन अभिनेताओं और जानी-मानी हस्तियों के बढ़ते समूह में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने नाम की सुरक्षा के लिए अदालतों का रुख किया है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी और अखिलेश यादव को जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, कार्यवाही पर रोक
यह भी पढ़ें- वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी केस में सोनू पंजाबन को राहत, दिल्ली HC ने अपीलें मंजूर की