Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के मोतीबाग फ्लाईओवर पर कैट्स एंबुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बाइक भी जली

    Updated: Thu, 07 May 2026 10:24 PM (IST)

    मोतीबाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की कैट्स एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आक्सीजन सिलेंडर फटने से पास खड़ी बाइक भी जलकर खाक हो गई, हालां ...और पढ़ें

    सफदरजंग अस्पताल की एंबुलेंस में लगी आग। जागरण

    सफदरजंग अस्पताल की एंबुलेंस में लगी आग। जागरण

    HighLights

    1. मोतीबाग फ्लाईओवर के पास कैट्स एंबुलेंस में लगी आग।

    2. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा।

    3. एंबुलेंस खाली थी, कोई हताहत नहीं, बाइक भी जली।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मोतीबाग फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार की शाम कैट्स (सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रामा सर्विस) एंबुलेंस में आग लग गई। एंबुलेंस को किनारे लगाकर रोकने के साथ ही चालक नीचे उतरा। जब तक बुझाने की कोशिश करता आग एंबुलेंस के भीतर तेजी के फैल गई। अंदर रखा आक्सीजन सिलिंडर फटने से पास खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई।

    दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस के मुताबिक सफदरजंग अस्पताल की कैट्स एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद वापस सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी।

    शॉर्ट सर्किट से लगी आग

    शाम करीब 7:20 बजे जब वह धौला कुआं से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंची, तो शार्ट सर्किट के कारण कंडक्टर की तरफ वाली सीट पर आग लग गई। ड्राइवर ने एम्बुलेंस को किनारे खड़ा कर दिया, पर अचानक आग तेजी से फैल गई और अंदर रखा एक आक्सीजन सिलेंडर फट गया।

    WhatsApp Image 2026-05-07 at 21.58.09

    इसकी वजह से पास खड़ी एक बाइक में भी आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। एम्बुलेंस खाली थी, इसलिए अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद आवागमन के लिए सड़क खोल दी गई है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में शार्ट सर्किट से हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग लगी, लाखों का सामान जलकर राख

    यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक

    खबरें और भी