Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी दिल्ली में पार्क में खड़े होने को लेकर विवाद में हुई थी नाबालिग की हत्या, 16-17 साल के पांच नाबालिग पकड़े गए

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 06:25 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने मोती नगर के डीएलएफ पार्क में एक नाबालिग की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पार्क में खड़े होने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद पांच नाबा ...और पढ़ें

    जखीरा इलाके का रहने वाला एक नाबालिग लड़का डीएलएफ के डीडीए पार्क में मौजूद था, जहां हमलावरों से उसकी कहासुनी हो गई।

    जखीरा इलाके का रहने वाला एक नाबालिग लड़का डीएलएफ के डीडीए पार्क में मौजूद था, जहां हमलावरों से उसकी कहासुनी हो गई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। मोती नगर स्थित डीएलएफ पार्क में एक नाबालिग की हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात के सिलसिले में पांच नाबालिगों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी आरोपितों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्क में खड़े होने जैसी मामूली बात पर शुरू हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपितों ने चाकू से गोदकर नाबालिग की जान ले ली।

    मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की 

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 9 फरवरी की है। जखीरा इलाके का रहने वाला एक नाबालिग लड़का डीएलएफ के डीडीए पार्क में मौजूद था, जहां हमलावरों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने लड़के की ऊपरी पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी थी। वहीं एक अन्य युवक मोहम्मद दानिश को घायल कर दिया था। मोती नगर थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

    एक-एक करके पकड़ लिया

    मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पार्क के गेट नंबर-3 के पास लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, जिसमें सभी संदिग्ध नजर आए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली।

    मिले फुटेज के आधार पर जांच टीम ने सूचना तंत्रों की मदद से पहचान करके सबसे पहले 16 वर्षीय मुख्य नाबालिग आरोपित को दबोचा मोती नगर इलाके से ही दबोच लिया। उसी की निशानदेही पर ही बाकी चार अन्य नाबालिगों को भी पुलिस ने एक-एक करके पकड़ लिया गया।

    खबरें और भी

    चाकू से उन दोनों पर किया हमला 

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पार्क में घूमने के दौरान एक ही स्थान पर खड़े होने को लेकर उनका नाबालिग और युवक से विवाद हो गया था। विवाद बढकर मारापीटी में बदल गया, जिसमें आरोपितों ने चाकू से उन दोनों पर हमला करके मौके से फरार हो गए थे।

    पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू। वारदात के समय आरोपितों द्वारा पहने गए खून लगे कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- 89 KM के सफर में 65 स्टेशन और 21 इंटरचेंज, मजेंटा लाइन बनेगी दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा कॉरिडोर