Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नमो भारत के यात्रियों को NCRTC का तोहफा, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर शुक्रवार से होगा बड़ा बदलाव

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:54 PM (IST)

    एनसीआरटीसी शुक्रवार से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के आठ अतिरिक्त फेरे शुरू करेगा। यह कदम यात्रियों की बढ़ती भीड़ को प्रबंधित करने ...और पढ़ें

    एनसीआरटीसी शुक्रवार से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के आठ अतिरिक्त फेरे शुरू करेगा। फाइल फोटो

    एनसीआरटीसी शुक्रवार से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के आठ अतिरिक्त फेरे शुरू करेगा। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर पर यात्रा सेवा की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) शुक्रवार से व्यस्त घंटों के दौरान नमो भारत ट्रेन के आठ अतिरिक्त फेरे की शुरुआत करने जा रहा है।

    ये अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को अधिक ट्रेन सेवा प्रदान कर स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को प्रबंधित करने और कारिडोर पर सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और सुदृढ़ करने में सहायता प्रदान करेंगी।

    इस संशोधित शेड्यूल के तहत सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे के बीच तथा शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे के बीच व्यस्त घंटों में सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच आठ अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप उपलब्ध होंगे। यह अतिरिक्त सेवा प्रदान करने के लिए दो और ट्रेनें कारिडोर पर परिचालित की जाएंगी।

    गौरतलब है कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कारिडोर पर हाल ही में यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि देखी गई है और वर्तमान में प्रतिदिन औसतन लगभग एक लाख यात्री इसमें यात्रा कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए मास्टर प्लान तैयार, 2031 तक 13,114 मेगावाट की डिमांड होगी पूरी