कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत काॅरिडोर पर हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन, NCRTC बढ़ाएगा 52 अतिरिक्त फेरे
कांवड़ यात्रा को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किय ...और पढ़ें
-1785203644415-1785255221747-1785255232191_m.webp)
कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनें अब 10 मिनट के बजाय हर आठ मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कांवड़ यात्रा के लिए नमो भारत ट्रेनों के फेरे बढ़े।
30 जुलाई से 14 अगस्त तक 52 अतिरिक्त ट्रिप।
ट्रेनें अब हर आठ मिनट के अंतराल पर उपलब्ध।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सावन महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत काॅरिडोर पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। 30 जुलाई से 14 अगस्त के बीच श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए नमो भारत ट्रेन के दैनिक फेरों में 52 अतिरिक्त ट्रिप्स जोड़ी जाएंगी। इस फैसले के बाद कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनें अब 10 मिनट के बजाय हर आठ मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख राजमार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाता है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसीलिए एनसीआरटीसी ने सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच सेवा को अधिक सुगम बनाने की योजना बनाई है।
यदि यात्रियों की संख्या और बढ़ती है, तो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाकर हर पांच मिनट करने पर भी विचार किया जा सकता है। दिल्ली में सीआईएसएफ और उत्तर प्रदेश में यूपीएसएसएफ के सहयोग से स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जा रहे हैं।