Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंतजार खत्म: दिल्ली को 20 फरवरी को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, CM की दौड़ में सबसे आगे कौन

    By Agency Edited By: Kapil Kumar
    Updated: Mon, 17 Feb 2025 01:30 PM (IST)

    दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की बारी है। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का एलान कर दिया ...और पढ़ें

    दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आ गई है। फाइल फोटो
    दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आ गई है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आ गई।
    2. 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह।
    3. भाजपा 19 फरवरी को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी 19 फरवरी को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। 

    19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक

    भाजपा ने सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक को दो दिन बाद के लिए टाल दिया है। भाजपा के एक सूत्र ने बताया, "कल होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भी 18 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को होगा।"

    कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    (दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया था जश्न। जागरण फोटो)

    शपथ ग्रहण समारोह में ये दिग्गज होंगे शामिल

    भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री, एनडीए के नेता, केंद्रीय मंत्री, कॉरपोरेट जगत के उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, संत और ऋषि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

    सूत्रों ने बताया कि यह समारोह एक भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें दिल्ली के 12,000-16,000 निवासी, विभिन्न देशों के संत, ऋषि और राजनयिक शामिल होंगे। दिल्ली के सीएम पद की दौड़ में कई नाम हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नाम प्रवेश वर्मा का है।

    सीएम पद की दौड़ में ये सबसे आगे

    भाजपा ने प्रवेश को नई दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा और केजरीवाल को हराकर वे एक प्रमुख व्यक्ति बन गए। सतीश उपाध्याय सीएम पद के लिए एक और मजबूत दावेदार हैं। वे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और दिल्ली युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    खबरें और भी

    ये चेहरे भी दौड़ में

    वहीं, सूची में तीसरा नाम आशीष सूद का है, जो दिल्ली में भाजपा का पंजाबी चेहरा हैं। जितेंद्र महाजन को भी सीएम पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। पांचवां नाम विजेंद्र गुप्ता का है। अगर पार्टी किसी महिला नेता को चुनती है तो दिल्ली की पूर्व मेयर और पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता का नाम भी संभावित है।

    यह भी पढ़ें- Delhi New CM: 20 फरवरी को तय हो सकता है दिल्ली के नए CM का नाम, पर्यवेक्षक किए जाएंगे नियुक्त

    दिल्ली विधानसभा में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा ने सत्ता हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला था। हालांकि, इस बार आप को सिर्फ 22 सीटें ही मिल पाईं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन जैसे प्रमुख आप नेता इस बार जीत का स्वाद नहीं चख पाए।

    यह भी पढ़ें- Delhi New CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम कल होगा फाइनल, 18 फरवरी को रामलीला मैदान में हो सकती है शपथ!

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को हुआ था और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए गए थे।