Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav 2025: चुनाव के लिए AAP का एक और बड़ा कदम, कार्यकर्ताओं को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 02:08 PM (IST)

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को काल ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। जागरण फोटो
    आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। जागरण फोटो

    HighLights

    1. सीएम आतिशी ने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
    2. अब आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
    3. विधानसभा स्तर पर कार्यकार्ताओं को सौंप दो गईं जिम्मेदारियां।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है। बूथ से लेकर विधानसभा स्तर पर कार्यकार्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने एक-एक नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

    सीएम आतिशी ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

    वहीं, इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी कार्यालय का उद्धाटन किया। विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के साथ हवन-पूजन कर कालका माता का आशीष लिया।

    यह भी पढे़ं- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली की 70 सीटों पर किस पार्टी से कौन सा प्रत्याशी मैदान में... पूरी List

    चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ

    व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता का काम करने वाली पार्टी है। दूसरी तरफ गाली देने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमेशा दिल्ली की जनता का आशीर्वाद रहा है। मुझे भरोसा है कि इस चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

    यह भी पढ़ें- 'प्रवेश वर्मा के घर तुरंत रेड हो, चुनाव अधिकारी को सस्पेंड किया जाए', चीफ इलेक्शन कमिश्नर को केजरीवाल की चिट्ठी

    अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

    वहीं, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में दिल्ली के जाट समाज का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जाट समाज को तो आरक्षण मिलता है, लेकिन दिल्ली के जाट समाज के लोगों को आरक्षण नहीं मिलता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली चुनाव की तारीख का एलान, 5 को वोटिंग और 8 फरवरी को रिजल्ट