यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Election 2025: दिल्ली के संगम विहार में अपनों में उलझी AAP, नेताओं के बीच गुटबाजी अब मारपीट तक पहुंची
Delhi Vidhan Sabha Election 2025 के लिए मतदान की तारीख का एलान हो चुका है। इस बीच संगम विहार सीट पर अपनी मजबूत स्थिति का दावा कर रही आम आदमी पार्टी के ...और पढ़ें

HighLights
- चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर दो खेमे में बंटी पार्टी
- एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप, दी शिकायत
मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) अपनी मजबूत स्थिति का दावा कर रही है। वहीं उसके कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी अब मारपीट तक पहुंच गई है।
नगर निगम पार्षद और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के युवा अध्यक्ष पंकज गुप्ता और आप के स्थानीय विधायक दिनेश मोहनिया के बीच अनबन बढ़ चुकी है।
क्यों भिड़ गए दो नेताओं के समर्थक?
मंगलवार रात स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर उपजे विवाद में दोनों के समर्थकों भिड़ गए। एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी की। पार्षद पंकज गुप्ता ने भी संगम विहार से टिकट मांगा था।
यह बात मौजूदा पार्टी विधायक को नागवार गुजरी। पार्टी ने मौजूदा विधायक पर ही भरोसा जताया। सूत्रों की मानें तो पंकज के टिकट मांगने के बाद से ही विधायक समर्थक उसके खिलाफ हो गए हैं।
ये भी पढ़ें-
- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली चुनाव की तारीख का एलान, 5 को वोटिंग और 8 फरवरी को रिजल्ट
- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली की 70 सीटों पर किस पार्टी से कौन सा प्रत्याशी मैदान में... पूरी List
पंकज के घर के बाहर की थी आधे घंटे तक आतिशबाजी
टिकट फाइनल होते ही पंकज के घर के बाहर आधे घंटे तक आतिशबाजी की। अब सात जनवरी को दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ। पार्षद पंकज गुप्ता के साथी सौरव ने यशपाल और साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया। यशपाल स्थानीय विधायक दिनेश मोहनिया का करीबी बताया जा रहा है।
वहीं दूसरे पक्ष से तरुण राज नाम के युवक ने पीसीआर कॉल कर आरोप लगाया कि पार्षद पंकज और सौरव समेत 10-15 लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। निगम पार्षद पंकज गुप्ता ने भी आरोप लगाया कि उनके साथी सौरव के साथ मारपीट की गई है।
आखिर कहां से शुरू हुआ विवाद?
दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के मुताबिक सात जनवरी को संगम विहार थाना क्षेत्र में झगड़े के लेकर पीसीआर कॉल आई। सौरव ने आरोप लगाया कि यशपाल व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद एक और कॉल उसी क्षेत्र से आई।
खबरें और भी
कॉल करने वाले तरुण राज ने आरोप लगाया कि पार्षद पंकज गुप्ता और सौरव ने 10-15 व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। दोनों ही शिकायतों की जांच की गई। इसमें सामने आया कि झगड़ा यशपाल की दुकान के पास स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर हुए विवाद से उपजा था। बात इतनी बढ़ी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
.jpeg)
पांच फरवरी को होना है मतदान
दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए एक चरण में 5 फवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।