Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने हथियार सप्लायर को दबोचा, NCR के कई गैंगस्टरों से जुड़े होने का खुलासा

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 05:44 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले कुख्यात बदमाश अभि उर्फ विशाल उर्फ कालू को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार आपूर्ति करने वाला बदमाश गिरफ्तार। फाइल फोटो
    एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार आपूर्ति करने वाला बदमाश गिरफ्तार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा का गैंगस्टर सोनू व यमुनापार के हाशिम बाबा गिरोह से जुड़ा है बदमाश।
    2. एक पिस्टल, तीन कट्टा व 12 कारतूस बरामद।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार व कारतूस आपूर्ति करने वाले बदमाश अभि उर्फ विशाल उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है।

    वह ग्रेटर नोएडा का गैंगस्टर सोनू व यमुनापार के हाशिम उर्फ बाबा गिरोहों से जुड़कर उनके लिए भी काम करता है। इसके कब्जे से एक पिस्टल, तीन कट्टा व 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।

    न्यू उस्मानपुर के मामले में कड़कड़डूा कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित 

    इसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें न्यू उस्मानपुर के एक मामले में कड़कड़डूा कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। इसका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पुलिस हथियारों के स्रोत आदि के बारे में पता लगा रही है।

    डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक अभि, गोपालपुर, तिमारपुर का रहने वाला है। 19 जनवरी को हवलदार मोहित को सूचना मिली कि कई आपराधिक मामलों वांछित बदमाश अभि हाशिम बाबा गिरोह के एक सहयोगी को अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने पेपर मार्केट, हेडगेवार रोड, गाजीपुर आने वाला है।

    2017 में उसे पहली बार चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा

    क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे वहां से दबोच लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए। 2017 में उसे पहली बार चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 2020 में उसने अपने साथियों के साथ गांधी विहार में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की।

    2021 में चोरी और 2022 में हत्या के प्रयास के मामले में फिर जेल

    जिसमें उसे दोबारा जेल जाना पड़ा। 2021 में चोरी और 2022 में हत्या के प्रयास के मामले में फिर जेल पड़ा। जेल में रहने के दौरान वह हाशिम बाबा गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे जेल से रिहा होने के बाद अवैध हथियारों की आपूर्ति करने का निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: करीब तीन महीने बाद लापता नाबालिग को क्राइम ब्रांच ने ढ़ूंढ़ा, पुलिस पूछताछ ने सबको चौंकाया

    इसके बाद उसने एनसीआर में गिरोहों को अवैध हथियारों की आपूर्ति शुरू कर दी। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह फोन का इस्तेमाल करने से बचता था और पूर्व-निर्धारित समय और स्थानों पर हथियार पहुंचाता था।

    यह भी पढ़ें: आबकारी घोटाला केस: समीर महेंद्रू को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली विदेश जाने की अनुमति

    यह भी पढ़ें: Delhi Crime: 15 शिकायतें दबाकर सोती रही पुलिस, बर्थडे से एक दिन पहले तीन नाबालिगों ने ले ली युवक की जान