विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, पत्नी भानवी सिंह ने दी शिकायत

Published: Sun, 09 Mar 2025 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 09 Mar 2025 03:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग ...और पढ़ें

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह फाइल फोटो- जागरण
कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ उत्पीड़न का केस
  2. जीवन पर खतरा महसूस हो रहा- भानवी सिंह ने लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने रानी भानवी सिंह सफदरजंग थाने में प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

शिकायत में भानवी सिंह ने क्या कहा?

भानवी ने अपने पति पर वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार भी लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में भानवी सिंह ने बताया कि उनके पति रघुराज प्रताप की लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्हें अपने जीवन पर खतरा महसूस हो रहा है।

पहले भी शिकायत दे चुकी हैं भानवी सिंह

उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन परिवार की शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उसे आगे नहीं बढ़ाया। पीड़िता ने बताया कि वह पहले वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाने और परिवार में शांति के लिए चुप हो गई। इसके बाद भी आरोपित के अत्याचार खत्म नहीं हुए।

शादी के बाद छोड़नी पड़ी पढ़ाई भानवी सिंह ने शिकायत में बताया कि 17 फरवरी 1995 में शादी के कुछ दिन बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि शादी के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

उन्होंने कहा कि उनके पति ज्यादातर समय लखनऊ में रहते थे, जबकि वह अपने वैवाहिक घर बैती कोठी, कुंडा, प्रतापगढ़ में अकेली रहती थीं। पीड़िता का आरोप है कि उनकी सास उनके वैवाहिक जीवन में दखल देती थीं। 30 साल की शादी में कई बार शारीरिक और मानसिक क्रूरता झेलनी पड़ी।

मेरे पति एक शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति: भानवी सिंह

भानवी सिंह ने बताया कि वह और उनके पति पूर्व शाही वंश से ताल्लुक रखते हैं। भानवी ने शिकायत में बताया कि उनके पति एक शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वह अवध क्षेत्र के भद्री एस्टेट से हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने सातवें कार्यकाल के विधायक हैं। उनका काफी राजनीतिक प्रभाव है।

भानवी सिंह ने आरोप लगाया है कि 1998 में गर्भवती होने के बाद भी उन्हें अपने पति से कोई भावनात्मक या शारीरिक समर्थन नहीं मिला। भानवी ने दिल्ली पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और उनके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

  • Delhi: साकेत कोर्ट ने 25 जुलाई तक राजा भैया की पत्‍नी से नोटिस का जवाब देने को कहा, तलाक से जुड़ा है मामला
  • उल्लेखनीय है कि जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच पिछले कुछ सालों से रिश्ते खराब चल रहे हैं और वे अलग-अलग रहते हैं।

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।