यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली-NCR में और बढ़ेगी ठिठुरन, IMD ने तेज हवा के साथ जारी किया बारिश का येलो अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
Delhi Weather Update लगातार हो रहे बदलावों के बीच बुधवार को दिल्ली का मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार हो रहे बदलावों के बीच बुधवार को दिल्ली का मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने का यलो अलर्ट है। बृहस्पतिवार को भी हल्की वर्षा जारी रहने का पूर्वानुमान है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
इस बीच सोमवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिला। नौ बजे के बाद धूप निकलने से आसमान साफ हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
ॉहवा में नमी का स्तर 100 से 61 प्रतिशत रहा। मुंगेशपुर और जाफरपुर सबसे ठंढे इलाके रहे। इन दोनों ही जगह अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ट्रेनों और उड़ानों पर असर
दूसरी तरफ कोहरे के चलते सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 200 मीटर रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को 70 से अधिक ट्रेनें विलंब से दिल्ली पहुंची। 20 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। जहां तक उड़ानों का सवाल है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 14 फ्लाइट जाने और सात फ्लाइट आने के क्रम में लेट हुईं, जबकि 62 घरेलू उड़ानें जाने एवं 47 उड़ानें आगमन में लेट हुईं।
खबरें और भी
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर अब दिल्ली के मौसम पर देखने को मिलेगा। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के समय बादलों की आवजाही शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Delhi Weather Today: दिल्ली में नहीं थम रहा कड़ाके की ठंड का तांडव, जाते-जाते डरा रही जनवरी
बुधवार को राजधानी के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी हल्की बरसात होने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि दिन के तापमान में गिरावट होगी।