Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन; मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक निकाला मार्च

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 12:45 PM (IST)

    Delhi News बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या मंदिरों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इसी के विरोध में शुक्रवार को राजधानी ...और पढ़ें

    शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुआ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन।
    शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुआ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन।

    HighLights

    1. बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार।
    2. हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में महिलाएं दिल्ली में निकालेंगी मार्च।
    3. प्रदर्शन में शामलि होंगे अधिवक्ता, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन किया। हजारों महिलाओं ने मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। 

    कामकाजी महिलाएं और गृहणी भी होंगी शामिल

    इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित विभिन्न कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए। कामकाजी महिलाएं और गृहणी भी शामिल हुई। अधिवक्ता, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    विरोध प्रदर्शन मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर तक होगा

    इस नारी शक्ति मार्च का आयोजन नारी शक्ति फोरम द्वारा किया गया है। शुक्रवार को मौन विरोध प्रदर्शन मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर तक गया। जिसमें समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में कार्यरत एवं सक्रिय महिलाओं ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें- 'यहां रहना है तो पैसा दो... नहीं तो मौत का सामना करो', बांग्लादेश में हिंदुओं को अब आ रहीं धमकी भरी कॉल्स

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से वहां फैली अराजकता, हिंसा में खासकर हिंदू समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्या, उनके दुकानों, घरों को जलाने, मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंदू महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। जिससे पूरे विश्व का हिंदू समाज चिंतित है।

    यह भी पढ़ें- Bangladesh Protest: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों की हत्या की जांच करेगा संयुक्त राष्ट्र, UN की टीम जल्द करेगी दौरा