दिल्ली-NCR में इन रूट पर चलेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने 4 नए कॉरिडोर की सौंपी DPR
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनसीआर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए चार नए नमो भारत कॉरिडोर की डीपीआर पेश की है। ...और पढ़ें
-1785203644415_m.webp)
नमो भारत नोएडा एयरपोर्ट और करनाल तक दौड़ेगी। (फाइल फोटो) सौजन्य- NCRTC
HighLights
एनसीआरटीसी ने एनसीआर में चार नए नमो भारत कॉरिडोर की डीपीआर पेश की
दिल्ली-करनाल, दिल्ली-बावल, गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट कॉरिडोर डीपीआर में शामिल
आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी
नई दिल्ली, पीटीआई। Namo Bharat News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एनसीआर में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए चार नए नमो भारत कॉरिडोर के लिए डीपीआर पेश की है।
नोएडा एयरपोर्ट और करनाल तक दौड़ेगी नमो भारत
यह जानकारी सोमवार को राज्यसभा में दी गई। आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने एक लिखित उत्तर में बताया कि दिल्ली-करनाल, दिल्ली-बावल, बावल-बहरोड और गाजियाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉरिडोर के लिए डीपीआर तैयार की गई है।

इन 4 नए नमो भारत कॉरिडोर के लिए सौंपी DPR
प्रस्तावित कॉरिडोर वर्तमान में केंद्र के पास विचाराधीन हैं। साहू ने कहा कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने एनसीआर-2032 के लिए ट्रांसपोर्ट पर अपनी फंक्शनल योजना में एनसीआर के प्रमुख शहरों के बीच आठ आरआरटीएस कॉरिडोर की पहचान की है।
इसमें दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-सोनीपत-पानीपत, दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाज़ियाबाद-खुर्जा और गाजियाबाद-हापुड़ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर का काम तेज: सोनीपत पहुंची सॉइल टेस्टिंग टीम, कहां-कहां बनेंगे पिलर और स्टेशन
यह भी पढ़ें- दिल्ली-ऋषिकेश नमो भारत: एक प्रोजेक्ट से कैसे बदल जाएगी दो राज्यों की तस्वीर?