Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुटियंस दिल्ली में अवैध निर्माण पर NDMC का शिकंजा, इस साल 389 संपत्तियां सील की

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:46 PM (IST)

    एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए 10 भगत सिंह मार्ग पर एक इमारत को सील कर दिया है। इस वर्ष अब तक 389 संपत्तियों को सी ...और पढ़ें

    अवैध निर्माण पर एनडीएमसी ने सीलिंग। (AI Generated Image)

    अवैध निर्माण पर एनडीएमसी ने सीलिंग। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. एनडीएमसी ने 10 भगत सिंह मार्ग पर निर्माण सील किया।

    2. अवैध निर्माण और दुरुपयोग पर 389 संपत्तियां सील।

    3. दिल्ली को संवारने की जिम्मेदारी, नियमों का पालन अनिवार्य।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ी परियोजनाओं पर निगरानी बढ़ाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की है। एनडीएमसी ने 10 भगत सिंह मार्ग के निर्माण को सील कर दिया है।

    यहां सेक्शन बिल्डिंग प्लान के अतिरिक्त निर्माण एनडीएमसी की टीम ने पाया था। जिस पर 24 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 11 मई को सीलिंग नोटिस जारी किया गया था और 21 मई को इमारत को सील कर दिया गया है।

    एनडीएमसी ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली को संवारने की जिम्मेदारी एनडीएमसी की है। ऐसे में कोई भी निर्माण तय नियमों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।

    एनडीएमसी के अनुसार इस वर्ष अब तक 389 संपत्तियों को सील किया जा चुका है। इसमें 204 संपत्ति अवैध निर्माण के कारण ही सील की गई है। जबकि 184 संपत्तियां दुरुपयोग पर सील की गई है। साथ ही सात संपत्तियों को अवैध निर्माण के चलते गिराया गया है।

    यह भी पढ़ें- न्यू अशोक नगर में रुकी सीलिंग... केंद्रीय मंत्री के दखल के बाद टली कार्रवाई, दुकानदारों ने ली राहत की सांस

    यह भी पढ़ें- न्यू अशोक नगर में सीलिंग के डर से 250 दुकानें हुई बंद, शटर हटाकर खड़ी की गई दीवारें