Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2026 Cancelled: आखिर क्यों रद हुआ नीट यूजी एग्जाम? आपके हर सवाल का जवाब

    Updated: Tue, 12 May 2026 04:31 PM (IST)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक और गेस पेपर विवाद के चलते 12 मई को रद कर दिया। ...और पढ़ें

    नीट यूजी 2026 परीक्षा रद कैसे हुई। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    नीट यूजी 2026 परीक्षा रद कैसे हुई। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार ने आज (12 मई 2026) NEET UG 2026 की परीक्षा का पेपर लीक होने चलते इसे रद करने का एलान किया। इस एलान से देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छा गए।

    नीट यूजी 2026 पेपर लीक की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। दिल्ली में NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के छात्रों ने इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नीट का पेपर कैसे लीक हुआ, एनटीए को कब इसकी भनक लगी और क्‍या छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी?  NEET UG 2026 से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब यहां पढ़ें...

    सवाल: NEET-UG 2026 को क्यों किया गया ‌रद?

    जवाब: NEET-UG 2026 को पेपर लीक और गेस पेपर विवाद के बाद कैंसिल किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण परीक्षा के पहले से ही सर्कुलेट हो रहे प्रश्नपत्र और 3 मई 2026 की परीक्षा में आए असल प्रश्नपत्र में समानता है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि असल परीक्षा में जो पेपर आया था, उसके लगभग 140 प्रश्न कथित गेस पेपर से मिलते हैं, जो परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा था।

    सवाल: NEET-UG 2026 परीक्षा कब हुई थी?

    जवाब: NEET-UG 2026 परीक्षा देशभर में 3 मई 2026 को हुई थी।

    सवाल: परीक्षा कैंसिल करने का फैसला कब लिया गया?

    जवाब: NTA ने 12 मई 2026 को परीक्षा रद करने का ऐलान किया।

    सवाल: सबसे पहले कहां सामने आया पेपर लीक का मामला?

    जवाब: पेपर लीक के मामले पहले राजस्थान और उत्तराखंड से सामने आए। इसके बाद राजस्थान SOG ने जांच की और यह मामला बढ़ता गया।

    NEET UG Exam 2026

    सवाल: क्या है Guess Paper विवाद?

    जवाब: बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों को ऐसा कथित गेस पेपर मिला जिसमें 100 से ज्यादा सवाल असली NEET प्रश्नपत्र के समान पाए गए। इसी के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे।

    खबरें और भी

    सवाल: रद होने से पहले पेपर लीक को लेकर क्या कह रही थी NTA?

    जवाब: शुरुआत में NTA पेपर लीक की संभावना से इनकार कर रही थी और परीक्षा को 'फुल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल' वाला बता रही थी। NTA ने कहा था कि इस बार की परीक्षा AI-CCTV, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, GPS ट्रैकिंग और 5G जैमर जैसी सुविधाओं से लैस थी और पेपर लीक होने की संभावना नहीं थी।

    सवाल: NTA को गड़बड़ी की सूचना कब मिली?

    जवाब: NTA के मुताबिक उसे 7 मई 2026 की शाम को कथित अनियमितताओं की जानकारी मिली, जिसे 8 मई को केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया।

    सवाल: कितने छात्र हुए प्रभावित?

    जवाब: रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 22 से 24 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अब दोबारा परीक्षा देंगे।

    सवाल: दोबारा परीक्षा करवाने और नई डेट पर क्या बोली NTA?

    जवाब: NTA ने बताया है कि यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, जिसके लिए दोबारा फॉर्म नहीं भरना होगा। हालांकि, अभी तारीखों का एलान नहीं किया गया है।

    सवाल: दिल्ली में प्रोटेस्ट की वजह?

    जवाब: परीक्षा लीक और कैंसिल होने के चलते कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने NTA की जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई।

    सवाल: पहले कब विवादों में आई NEET UG परीक्षा?

    जवाब: 2024 में भी NEET पेपर लीक, ग्रेस मार्क्स और टॉपर विवाद को लेकर देशभर में प्रदर्शन हुए थे और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।

     

    यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा लीक होने के विरोध में शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का प्रदर्शन, 25 कार्यकर्ता हिरासत में

    यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: परीक्षा से पहले ही स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवा दिए गए थे गेस पेपर, 180 में से 135 सवाल सेम; जानें कैसे हुआ पेपर लीक

    यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 परीक्षा रद, 22.79 लाख स्टूडेंट्स को फिर से देनी होगी परीक्षा, दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

    यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 परीक्षा रद, अब 22 लाख छात्रों का क्या होगा? पेपर लीक मामले में CBI जांच शुरू