DTC की नई बस सेवा की शुरुआत, नरेला-बांकनेर से MCD मुख्यालय पहुंचना आसान; रूट और टाइमिंग की तय
दिल्ली नगर निगम मुख्यालय से बांकनेर गांव तक नई बस सेवा (रूट 131) शुरू की गई है। यह सेवा छात्रों, महिलाओं और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत देगी, जिससे य ...और पढ़ें

निगम मुख्यालय में बस को हरी झंडी दिखाते हुए नेता सदन व अन्य लोग सौ. निगम
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय से बांकनेर गांव तक नई बस सेवा प्रारंभ की गई है। मंगलवार को नेता सदन जयभगवान यादव व स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रूट संख्या-131 प्रातः 8 बजे व 8:30 बजे बांकनेर गांव से निगम मुख्यालय तक चलेगी। शाम 5:45 बजे व 6:30 बजे निगम मुख्यालय से बांकनेर गांव तक जाएगी। बस निगम मुख्यालय से राजघाट, आईएसबीटी, मुकरबा चौक, शनि मंदिर होते हुए बांकनेर गांव तक पहुंचेगी।
दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत
नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि नई बस सेवा प्रारंभ होने से विशेष रूप से छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों एवं दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह सेवा लोगों के समय की बचत करने के साथ-साथ यातायात को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा ने कहा कि निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से यातायात का दबाव घटेगा तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा इस मौके पर नरेला वार्ड समिति के उपाध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, पार्षद राजपाल राणा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के पुलिस थानों में लगानी होगी सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, वॉशरूम भी करने होंगे बेहतर; दिल्ली HC का आदेश
यह भी पढ़ें- 'पत्नी और बच्चे की मेंटनेंस राशि सालाना 5% बढ़ानी होगी', दिल्ली HC ने कहा- समय के साथ घटती है रुपये की कीमत
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, 13 नए स्टेशनों से होगी PM-2.5 और PM-10 की लाइव ट्रैकिंग; प्रदूषण पर लगेगी लगाम