Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, नई दिल्ली से बरौनी-दरभंगा स्पेशल ट्रेनों के फेरे 16 जुलाई तक बढ़े

    Updated: Fri, 22 May 2026 04:15 PM (IST)

    गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से बरौनी और दरभंगा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। अब ये ट ...और पढ़ें

    बरौनी व दरभंगा विशेष ट्रेन अब 16 जुलाई तक चलेगी। (AI Generated Image)

    बरौनी व दरभंगा विशेष ट्रेन अब 16 जुलाई तक चलेगी। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. विशेष ट्रेनों की अवधि 16 जुलाई तक बढ़ाई गई।

    2. नई दिल्ली से बरौनी और दरभंगा के लिए सेवा।

    3. उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को राहत।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चला रहा है। कई विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली से बरौनी और नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के भी फेरे बढ़ाए गए हैं।

    अब इन दोनों विशेष ट्रेनों को नई दिल्ली से 16 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी।

    02563 नंबर की विशेष ट्रेन बरौनी से नई दिल्ली के बीच 31 मई तक घोषित की गई थी। अब इसे 15 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है। वापसी दिशा में नई दिल्ली से चलने वाली 02564 नंबर की विशेष ट्रेन एक जुलाई तक के लिए निर्धारित थी। अब यह 16 जुलाई तक चलेगी।

    वहीं, 02569 नंबर की विशेष ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली के बीच 31 मई तक घोषित की गई थी। अब इसे 15 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, वापसी दिशा में नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नंबर की विशेष ट्रेन एक जुलाई तक के लिए निर्धारित थी। अब यह 16 जुलाई तक चलेगी।

    यह भी पढ़ें- रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन जून से होगी रेगुलर, सीतामढ़ी सहित इन स्टेशनों पर स्टॉपेज; कम होगा किराया

    यह भी पढ़ें- कटिहार-बारसोई रेलवे लाइन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, राजधानी समेत कई ट्रेनों का बदला रूट




    खबरें और भी