Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा और बारिश से एनएच-नौ पर लगा भीषण जाम, खाली रहा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM (IST)

    मंगलवार सुबह एनएच-नौ पर कांवड़ यात्रा और बारिश के कारण वाहन चालक चार घंटे तक भीषण जाम में फंसे रहे, जबकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) खाली पड़ा रहा ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा और बारिश के कारण वाहन चालक चार घंटे तक भीषण जाम में फंसे रहे।

    कांवड़ यात्रा और बारिश के कारण वाहन चालक चार घंटे तक भीषण जाम में फंसे रहे।

    HighLights

    1. एनएच-नौ पर सुबह चार घंटे तक भीषण जाम।

    2. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कांवड़ियों के लिए खाली पड़ा रहा।

    3. डाक कांवड़ और वर्षा ने जाम की स्थिति बिगाड़ी।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। एनएच-नौ पर मंगलवार सुबह वाहन चालक भीषण जाम में जूझते रहे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) कांवड़ियों के लिए यात्रा के आखिरी दिन भी खुला रहा, लेकिन बहुत ही कम कांवड़िये डीएमई पर आए। वहीं डाक कांवड़ व वर्षा की वजह चार घंटे तक वाहन चालक एनएच-नौ पर जाम से जूझे। मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एनएच-नौ पर गाजियाबाद से लेकर अक्षरधाम तक जाम रहा।

    सुबह के वक्त एनएच-नौ पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। कांवड़ यात्रा की वजह से डीएमई आम वाहन चालकों के लिए बंद है। डीएमई का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालक भी एनएच-नौ पर डायवर्ट किए हुए हैं। मंगलवार को जलाभिषेक होने की वजह से बहुत कम संख्या में डीएमई पर कांवड़िया आए। डीएमई खाली पड़ा रहा।

    डाक कांवड़ व वर्षा की वजह से एनएच-नौ पर वाहन रेंगते रहे। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक वाहन चालक जाम से जूझे। जाम में फंसे वाहन चालकों न आरोप लगाया कि डीएमई खाली पड़ा है तो वह वाहन चालकों के लिए क्यों खोला नहीं जा रहा है। वह क्यों जाम से परेशान हों। उनकी समस्या काे सुनने वाला कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। सुबह के वक्त एनएच-नौ पर भी डाक कांवड़ चल रही थी। उनके पीछे वाहनों की लंबी कतारें थी।

    अंदरूनी सड़कों पर भी लगा जाम

    जाम होने की वजह से लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। विकास मार्ग व वजीराबाद रोड व कालिंदी कुंज पर सुबह के वक्त कांवड़ यात्रा की वजह से जाम लगा। विकास मार्ग पर कड़कड़ी मोड़ से लेकर आइटीओ तक जाम लगा। अधिकतर सड़कों पर दोपहर को जाकर वाहन चालकों ने जाम से राहत पाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- साकेत कोर्ट ने हत्या के आरोपित को किया बरी, कहा- शक सुबूत की जगह नहीं ले सकता