Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे में 30000 पद समाप्त करने के विरोध में भड़के कर्मचारी, दिल्ली में DRM कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:17 PM (IST)

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने दिल्ली में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यूनियन ने रेलवे प्रशासन पर ...और पढ़ें

    पद समाप्त करने के विरोध में रेलकर्मियों का प्रदर्शन। (AI Generated Image)

    पद समाप्त करने के विरोध में रेलकर्मियों का प्रदर्शन। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन।

    2. रेलवे में लगभग 30,000 पद समाप्त किए गए।

    3. पदों की समाप्ति से पदोन्नति पर असर।

    संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने रेलवे प्रशासन पर कई विभागों में पद समाप्त करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

    यूनियन के संगठन मंत्री एवं दिल्ली मंडल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है। रेलवे में काम का विस्तार हो रहा है, लेकिन तकनीकी उन्नति को आधार बनाकर कई विभागों में पद कम किए जा रहे हैं। यूनियन के मंडल मंत्री राजेश स्वामी ने रेलवे में लगभग 30 हजार पदों की समाप्ति की गई है।

    इसे वापस लिया जाना चाहिए। पदों की समाप्ति से रेल कर्मियों की पदोन्नति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। प्रदर्शन में मंडल के पदाधिकारी अरविंद तेवतिया, नरेश, देवेंद्र छाबड़ा, विवेक कंचन, सतवीर सिंह सहित अन्य रेलकर्मी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- अब बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने वालों की खैर नहीं, रिटायर्ड फौजी संभालेंगे फाटकों की कमान

    यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, नई दिल्ली से बरौनी-दरभंगा स्पेशल ट्रेनों के फेरे 16 जुलाई तक बढ़े