Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाहरी दिल्ली में चार साल की बच्ची का नाले में मिला शव, 9 जनवरी को हो गई थी गायब

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 07:14 PM (IST)

    बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में नौ जनवरी को लापता हुई चार वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाले से बरामद हुआ है। बच्ची घर के ...और पढ़ें

    चार वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध हालात में नाले से मिला।

    चार वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध हालात में नाले से मिला।

    HighLights

    1. चार वर्षीय बच्ची का शव प्रेम नगर नाले में मिला।

    2. बच्ची नौ जनवरी को घर के बाहर से लापता हुई थी।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्लीप्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची का शव सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में नाले से मिला है। नौ जनवरी को बच्ची घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। काफी ढु़ंढने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत नौ जनवरी को प्रेम नगर थाने में थी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    इस दौरान सोमवार दोपहर को पुलिस को जानकारी मिली की बच्ची का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर विद्यापति नगर के पास सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के खुले नाले पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर यह बच्ची नाले तक कैसे पहुंची।

    रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि नौ जनवरी को किराड़ी के विद्यापति नगर स्थित इंद्र एन्क्लेव, फेज-2 में रहने वाली एक महिला से शिकायत मिली, जिसमें बताया गया कि उसकी चार साल की बेटी लापता है या उसका अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रेम नगर थाना पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस, स्निफर डाग स्क्वाड और पानी के स्रोतों और नालों की तलाशी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करके सहायता ली गई।

    12 जनवरी को बच्ची के माता-पिता के साथ की गई गहन तलाशी के दौरान विद्यापति नगर स्थित ध्रुव एन्क्लेव पिकेट के पास एक नाले में बच्ची डूबी हुई मिली। उसे तुरंत बाहर निकाला गया। माता-पिता ने बच्ची की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। बच्ची के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीम, रहिणी को घटनास्थल के निरीक्षण, जांच और फोटोग्राफी के लिए बुलाया गया।

    खबरें और भी

    परिवार में मातम का माहौल

    शव की शिनाख्त करते ही माता-पिता एक दूसरे को गले लगाकर रोने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने सांत्वना दी। मृतका के पिता ने कहा कि वह यहां किराये के मकान में रहते हैं। एक निजी कंपनी में नौकरी कर गुजारा करते हैं। उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आखिर उनकी बेटी इस नाले तक कैसे पहुंची। उनकी बेटी कभी भी अकेली बाहर नहीं जाती थी। गली में ही अन्य बच्चों के साथ खेलती रहती थी।

    हत्या या हादसा पुलिस कर रही जांच

    जिस नाले में बच्ची का शव मिला है, वह बच्ची के घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर बच्ची इस नाले तक कैसे पहुंची। वह खुद खेलते हुए यहां पहुंची या फिर कोई नाले में लाकर बच्ची को गिरा दिया। पुलिस इन सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस बच्ची के घर से लेकर नाले तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- रॉन्ग साइड से ड्राइविंग की तो अब खैर नहीं! दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR; सीधे कोर्ट तक पहुंचेगा मामला