Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पाकिस्तानी अकाउंट से फेक न्यूज फैलाई जा रही', सीजेपी प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का खुलासा

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 01:35 PM (IST)

    दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान वायरल हो रहे फेक वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी अकाउंट्स से प्रद ...और पढ़ें

    डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह। एएनआई

    डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह। एएनआई

    HighLights

    1. CJP प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल।

    2. दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा।

    3. पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाई जा रही फर्जी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर कई फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज शनिवार को दोपहर में डेढ़ बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं।

    दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि पाकिस्तानी अकाउंट से फेक न्यूज फैलाई जा रही है। कई पोस्ट में भ्रामक जानकारी फैलाई गई।

    डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा, 'हमारी जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले कुछ सोशल मीडिया अकाउंट फेक कंटेंट फैला रहे हैं। दिल्ली पुलिस, संबंधित जांच एजेंसियों के साथ मिलकर, ऐसे और अकाउंट की पहचान करने के लिए लगातार काम कर रही है।'

    उन्होंने बताया कि अब तक 400 से ज्यादा ऐसे हैंडल की पहचान की गई है और उन्हें AI से बना कंटेंट, डीपफेक वीडियो, एडिटेड फोटो और विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा दूसरा गलत कंटेंट फैलाने के लिए ब्लॉक किया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज और कल 8 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें, CJP प्रोटेस्ट के कारण सरकार का फैसला

    डीसीपी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी कुछ ऐसे हैंडल फेक जानकारी फैलाने में एक्टिव पाए गए थे। इन सोशल मीडिया अकाउंट ने कई सीनियर अधिकारियों के ऑफिशियल बयानों को एडिट करके और विज़ुअल कंटेंट में हेरफेर करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश की।

    डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा, 'सोशल मीडिया पर जानकारी बहुत तेजी से वायरल होती है, लेकिन हर पोस्ट, वीडियो या फोटो जरूरी नहीं कि सही हो। किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे शेयर करने से पहले फैक्ट-चेक करना बहुत जरूरी है।'

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, 'दिल्ली पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। हम अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार फेक न्यूज, AI और डीपफेक वीडियो, एडिटेड क्लिप और गुमराह करने वाली पोस्ट की जानकारी शेयर कर रहे हैं ताकि लोग सही और गलत जानकारी में फर्क कर सकें।'