Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति मुर्मु ने किया गोपबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण, लोकसेवा और राष्ट्रभक्ति के योगदान को किया याद

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:20 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के लाजपत भवन में उत्कलमणि गोपबंधु दास की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा ओडिशा के महान स्वतंत्रता सेनानी ...और पढ़ें

    लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन में स्थापित उत्कलमणि गोपबंधु दास की कांस्य प्रतिमा। जागरण

    लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन में स्थापित उत्कलमणि गोपबंधु दास की कांस्य प्रतिमा। जागरण

    HighLights

    1. राष्ट्रपति मुर्मु ने लाजपत भवन में प्रतिमा का अनावरण किया।

    2. गोपबंधु दास ओडिशा के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक थे।

    3. प्रतिमा उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष रहे उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व उन्होंने लोकसेवक मंडल के संस्थापक व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    गोपबंधु दास ओडिशा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षाविद और पत्रकार थे, जिनका जीवन लोकसेवा, राष्ट्रभक्ति और मानवता की प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है। राजधानी दिल्ली में उनकी पहली प्रतिमा स्थापित की गई। कांस्य की यह प्रतिमा 75 किलोग्राम वजन वजनी है।

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसेवक मंडल के आजीवन सदस्यों व पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। संस्था के मुताबिक उत्कलमणि गोपबंधु दास ने गरीबों, किसानों, अनाथों और पीड़ितों की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया।

    लाला लाजपत राय के आग्रह पर लोकसेवक मंडल से जुड़े। शिक्षा के प्रसार के लिए सत्यवादी विद्यालय की स्थापना की और पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जगाई। निस्वार्थ सेवा, त्याग और जनकल्याण के कारण उन्हें उत्कलमणि यानी ओडिशा का रत्न की उपाधि मिली।

    खबरें और भी

    गोपबंधु दास के आदर्शों का अनुसरण करने का लिया संकल्प

    उनका जीवन लोकसेवा, राष्ट्रभक्ति और मानवता की प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है। उनके उराष्ट्रसेवा, शिक्षा, सामाजिक समर्पण एवं लोक-कल्याण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने व नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से लाजपत भवन में उनकी प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

    इस दौरान उपस्थित लोगों ने गोपबंधु दास के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा, सचिव रमानाथ झा आदि रहे।

    यह भी पढ़ें- जय शाह ने तंजानिया में खोला क्रिकेट का नया अध्याय, देश के पहले ICC से मान्यता मिले स्टेडियम का किया अनावरण

    यह भी पढ़ें- कौन थे वो नायक जिन्होंने बदली थी ओडिशा की तस्वीर? अब राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में प्रतिमा का किया अनावरण