कौन थे वो नायक जिन्होंने बदली थी ओडिशा की तस्वीर? अब राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में प्रतिमा का किया अनावरण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लाजपत भवन में स्वतंत्रता सेनानी गोपबंधु दास की 75 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा उनकी नई पीढ़ी ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष रहे गोपबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण किया। जागरण
HighLights
राष्ट्रपति मुर्मु ने गोपबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण किया।
75 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा लाजपत भवन में स्थापित।
लोकसेवा, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को प्रेरित करने का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष रहे गोपबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। उत्कलबंधु की यह कांस्या प्रतिमा 75 किलोग्राम वजनी है।
लोक सेवक मंडल के मुताबिक, दिल्ली में संसद भवन के अलावा कहीं भी उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा नहीं है। वे ओडिशा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षाविद और पत्रकार थे, जिनका जीवन लोकसेवा, राष्ट्रभक्ति और मानवता की प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा के मुताबिक राष्ट्रसेवा, शिक्षा, सामाजिक समर्पण एवं लोक-कल्याण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने व नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से लाजपत भवन में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।
यह भी पढ़ें- उम्रकैद के खिलाफ कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी ने की अपील, दिल्ली HC ने NIA को जारी किया नोटिस
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, पढ़ें दिनभर के लिए IMD का ताजा अपडेट