Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राघव को 'शीशमहल' बुलाकर मुर्गा बनाके पीटा गया था', हरियाणा आप के पूर्व अध्यक्ष ने VIDEO जारी कर किया दावा

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:51 PM (IST)

    राघव चड्ढा को AAP के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद, हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज दावा किया है। ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन दिन पहले तक संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा में रहने वाले Raghav Chadha अब राज्यसभा में AAP के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने को लेकर सुर्खियों में हैं।

    उनको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाएं हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी की हरियाणा विंग के पूर्व अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका आरोप है कि राघव को केजरीवाल के दिल्ली का सीएम रहते उनके 'शीशमहल' (सरकार आवास) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था।

    नवीन जयहिंद ने अपने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको शीशमहल में बुलाके मुर्गा बनाके पीटा गया था तो आप की आंख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई। जब आसुओं का सैलाब आया था। आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगों को कुछ पिटाई का तो बताया हिम्मत दिखाओ राघव लोगों को बताओ।'

    raghavchadha1

    वीडियो में क्या बोले नवीन जयहिंद

    नमस्ते जी, राम राम। आज हमने हमारे पुराने दोस्त राघव चड्ढा का एक वीडियो देखा है। वे राज्यसभा में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से पार्टी ने हटा दिया है।

    और वे अपना वीडियो दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि 'मैं दरिया हूं, सैलाब आएगा'। तो मैं इस भाई से कहना चाहता हूं कि वो राजदार हैं, मालदार हैं, दिल्ली और पंजाब के।

    राघव चड्ढा को बताना चाहिए कि उन्हें शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। वो बात आप लोगों को यह क्यों नहीं बताते? जब आंसुओं का सैलाब आया था, तब आपकी आंख में चोट लगी और फिर इंग्लैंड जाकर आंखों का इलाज करवाया।

    खबरें और भी

    जयहिंद ने आगे कहा, जितनी भी डीलिंग हुई, जितने सूटकेस थे, जितने मालदार थे, वो क्यों नहीं बताते? तो मेरे भाई, राघव चड्ढा जी, सांसद जी, आप राज्यसभा में हैं। जब आप इतना बोलते हैं तो वह भी बोलिए।

    नवीन ने पूछा, हमें बताओ वह चार लोग कौन थे जो वहां बैठे थे? जहां राघव को मुर्गा बनाया गया और पीटा गया। आप रोते रहे, किसी ने आपको सपोर्ट नहीं किया। अब बताने की क्या जरूरत है, यह तो बहुत पहले हो चुका है।

    कम से कम एक महिला सांसद ने पिटकर बताया, कितना हौसला था उसका। हिम्मत दिखाओ राघव! राघव नाम कितना तगड़ा है, आप जानते हो। हिम्मत दिखाओ। उस पिटने का सीन हमें बताओ। इंग्लैंड क्यों गए? लोग सोच रहे हैं कि पत्नी के साथ गए थे, इंग्लैंड जाकर आंखे ठीक हुई भारत में तो ठीक भी नहीं हो रही थी। तो बताओ। जय हिंद! पुरानी यादें याद रखना।

     

    2 अप्रैल को डिप्टी लीडर के पद से हटाए गए

    राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने एक अप्रैल को राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर सूचित किया था कि अब से राघव चड्ढा की जगह आप सांसद अशोक मित्तल पार्टी के डिप्टी लीडर होंगे। इसके साथ ही पार्टी ने पत्र में राघव चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का समय न देने का भी आग्रह किया था।

    फैसले के बाद राघव और पार्टी आमने-सामने

    पार्टी के इस फैसले के बाद राघव ने एक वीडियो जारी कर सवाल किया कि आखिर उनकी आवाज को क्यों दबाया जा रहा है। क्या इसलिए कि वह लोगों के मुद्दे उठा रहे थे। राघव ने कहा था खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। 

    वहीं आम आदमी पार्टी ने राघव पर आरोप लगाया कि वह पार्टी के मुद्दों, देश के मुद्दों को नहीं उठा रहे थे और भाजपा और मोदी सरकार से डर गए हैं। इसलिए उनके खिलाफ सदन में खुलकर कुछ नहीं बोल रहे।

    RaghavChadhaGadkari

     

    यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा पर सटीक साबित हुई कुमार विश्वास की भविष्यवाणी, परिणीति से शादी को क्यों बताया था कारण?

    यह भी पढ़ें- क्या AAP ने खो दिया अपना युवा पोस्टर बॉय? राघव चड्ढा के जाने से बढ़ी चिंता

    यह भी पढ़ें- 'तुम डर गए हो राघव', चक्रव्यूह में फंसे चड्ढा पर केजरीवाल के सैनिक चला रहे आरोपों के तीर