Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में एसी में ब्लास्ट से लगी आग, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी धनेंद्र गर्ग की दम घुटने से मौत

    Updated: Thu, 28 May 2026 10:42 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में देर रात एक मकान में आग लगने से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार का निधन हो गया। आग एसी के इंडोर यूनिट में धमाके स ...और पढ़ें

    बुधवार देर रात एक मकान में आग लगने से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।

    बुधवार देर रात एक मकान में आग लगने से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।

    HighLights

    1. हौज खास में घर में आग, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी का निधन।

    2. शुरुआती जांच में आग का कारण AC इंडोर यूनिट में धमाका।

    3. धुएं से बेहोश हुए बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में बुधवार देर रात एक मकान में आग लगने से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे में उनके बेटे की धुएं की चपेट में आने के कारण बेहोश हो गया था उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

    डॉक्टरों ने उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताया है। आग लगने की सूचना के बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी के इंडोर यूनिट में धमाका बताया जा रहा है। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकल सके

    डीसीपी दक्षिण जिला अनंत कुमार मित्तल ने बताया कि धनेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ हौजखास स्थित आर-15 में रहते थे। वह 1967 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थे और विश्व बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे थे। उनके साथ पत्नी के अलावा घर में बेटा और दो घरेलू सहायक रहते हैं।

    डीसीपी के मुताबिक़ बुधवार देर रात करीब 11.18 बजे हौजखास थाना पुलिस को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। उस समय घर में धनेंद्र कुमार, उनकी पत्नी मंजू गर्ग , बेटा और दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने के बाद पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकल सके।

    खबरें और भी

    ias

    एसी के इंडोर यूनिट में विस्फोट के बाद लगी आग

    स्थानीय लोगों ने घर से आग की लपटे निकते देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल तुरंत पीसीआर वैन के जरिए अस्पताल पहुंचा दिया। धनेंद्र कुमार के शरीर पर किसी तरह की जलने के निशान नहीं मिले थे। माना जा रहा है कि घुएं में दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। घर की इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर द्वारा भी जांच कराई जा रही है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में एसी के इंडोर यूनिट में विस्फोट के बाद आग लगने की आशंका जताई गई है।

    अपने इलाके के पहले आईएएस अधिकारी थे मृतक

    मृतक धनेंद्र कुमार गर्ग मूलरूप से गंगोह, यूपी के रहने वाले थे। वह अपने इलाके के पहले आईएएस अधिकारी थे। 1967 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव, सीसीआई चेयरमैन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के चेयरमैन, टेलीकॉम सचिव, जीएसटी चेयरमैन और एक्साइज कमिश्नर शामिल हैं। बाद में उन्होंने विश्व बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं दीं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, 7 नई एक्सप्रेसवे-टनल परियोजनाएं शुरू होने वाली; 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश

    यह भी पढ़ें- 'दोबारा एयरपोर्ट पर मत दिखना...', दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड और हरियाणा विवाद

    यह भी पढ़ें- कोलकाता पुलिस होगी हाईटेक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों जैसी तैयारी पर जोर; बनी विशेष समिति