Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: धूल प्रदूषण रोकने के लिए CAQM की सख्ती, MCD के 12 जोनों के अभियान की हुई समीक्षा; रोहिणी सबसे आगे

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने MCD के 12 जोनों में धूल हटाने के विशेष अभियान की समीक्षा की, जिसमें रोहिणी जोन सबसे आगे रहा। आयोग ने इस अभियान को ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. CAQM ने MCD के धूल हटाने अभियान की समीक्षा की।

    2. रोहिणी जोन ने सर्वाधिक 2,950.40 टन धूल हटाई।

    3. अभियान को नियमित करने और जन जागरूकता के निर्देश।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एमसीडी के सभी 12 जोनों में चलाए जा रहे पुरानी धूल हटाने के विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

    आयोग के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोड़े की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जोनों के उपायुक्तों और अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति, उपलब्धियां और चुनौतियां प्रस्तुत कीं।

    आयोग ने स्पष्ट किया कि धूल प्रदूषण को रोकने के लिए यह अभियान महज एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसे एक नियमित और चरणबद्ध प्रक्रिया के रूप में लगातार जारी रखा जाना चाहिए।

    मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन में हुई परेशानी

    समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संकरी सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन में काफी परेशानी आती है। इसके अलावा सड़कों के किनारे कच्ची जमीन, सिंचाई के दौरान बहकर आने वाली मिट्टी और लोगों द्वारा सड़क किनारे कूड़ा फेंकने से धूल दोबारा जमा हो जाती है।

    इन समस्याओं को देखते हुए आयोग ने सभी एजेंसियों को सड़क किनारों का पक्कीकरण करने, हरित पट्टियों (ग्रीन बेल्ट) का विकास करने, जनजागरूकता अभियान तेज करने और सफाई कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं ताकि दिल्ली में पीएम स्तर और धूल प्रदूषण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके।

    एमसीडी के विभिन्न जोनों में धूल और मलबा हटाने के आंकड़े

    किस जोन से हटाया गया कितना धूल- मलबा (टन में)

    जोन धूल-मलबा हटाया गया (टन)
    रोहिणी जोन 2,950.40
    बाहरी उत्तरी 948.66
    शाहदरा उत्तरी 906.80
    पश्चिमी 638.50
    दक्षिणी 623.49
    पुरानी दिल्ली 386.40
    करोल बाग 378.00
    नजफगढ़ 270.00
    केशवपुरम 218.00
    शाहदरा दक्षिणी 135.89
    सिविल लाइंस 95.65

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण की होगी सटीक निगरानी, स्थापित होंगे 7 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

    यह भी पढ़ें- 'धुएं और धूल से राहत की तैयारी', सर्दियों में वायु प्रदूषण रोकने के लिए हरियाणा सरकार की तैयारी शुरू