मुन्ना लाल से 22 वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह, दो बार पहले भी की थी मारने की कोशिश
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में पत्नी मंजू ने अपने प्रेमी चमन के साथ मिलकर पति मुन्ना लाल की हत्या कर दी। यह तीसरी कोशिश थी, इससे पहले भी वह दो बार प ...और पढ़ें

मुन्ना लाल की बेरहमी से हत्या मामले में चौंकाने वाले तथ्य आए हैं। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
पत्नी मंजू ने प्रेमी चमन के साथ मिलकर पति की हत्या की।
पहले भी दो बार पति को मारने की कोशिश नाकाम रही थी।
प्रेमी चमन को 5 लाख रुपये का लालच देकर हत्या करवाई।
मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। संगम विहार थाना क्षेत्र में 45 साल की पत्नी मंजू उर्फ नाजिया द्वारा 20 साल के प्रेमी चमन के साथ मिलकर 55 वर्षीय पति मुन्ना लाल की बेरहमी से हत्या मामले में चौंकाने वाले तथ्य आए हैं। इससे पहले भी वह मुन्ना लाल को मारने की दो बार नाकाम कोशिश कर चुकी थी। उसके लिए भी दो अलग-अलग युवकों की मदद ली थी।
पहली बार नींद की गोली बेअसर रही थी तो वहीं दूसरी बार करंट लगाकर मारने की योजना कामयाब नहीं हो पायी थी। बंगाल की रहने वाली नाजिया ने 22 वर्ष पहले मुन्ना से प्रेम विवाह किया था। पति के लिए मतांतरण किया और नाजिया से मंजू बन गई। प्रापर्टी के काम में पति की अच्छी कमाई थी। बावजूद इसके वह खर्च के लिए मंजू को सीमित पैसे ही देता था। धीरे-धीरे इसे लेकर दोनों में विवाद होने लगा।
पति को लेकर उसके मन में घृणा
लंबे समय तक असंतोष के चलते वह शादी से नाखुश रहने लगी और पति को लेकर उसके मन में घृणा पनपने लगी। उसने हत्या की साजिश रची। दो बार नाकाम रहने के बाद पांच महीने पहले ही वह पड़ोस की दुकान पर मैकेनिक का काम करने वाले चमन के संपर्क में आयी। दोनों में नजदीकी बढ़ी तो पांच लाख रुपये का लालच देकर उसने चमन को पति की हत्या के लिए तैयार किया।
नौ अगस्त की शाम को नींद की गोलियां लाकर दी
पुलिस के मुताबिक चमन ने ही मंजू को नौ अगस्त की शाम को नींद की गोलियां लाकर दी थी। ये गोलियां उसने संगम विहार स्थित के-ब्लाक के मेडिकल शाप से अपने एक दोस्त के जरिए यह कहकर मंगाई थी कि उसे रात में अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जाना है। उसके घरवाले को यह गोली देनी है। मंजू ने खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दी।
खबरें और भी
देर रात चमन घर में आया। दोनोें ने जब मुन्ना लाल को करंट के झटके दिए तो वह उठकर बैठ गया। इस पर मंजू ने उसके सिर पर जोर से डंडा मारा। मुन्ना छटपटाने लगे तो चमन ने मुंह पर तकिया रखकर दबा दिया। वे बेसुध हुए तो दोबार करंट के झटके तब तक देते रहे, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।