चार महीने पहले सीवर लाइन के लिए खोदी सड़क आज तक नहीं बनी, संगम विहार में जलभराव और गड्ढों से राहगीर परेशान
संगम विहार, देवली में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की चार महीने बाद भी मरम्मत नहीं हुई है। खस्ताहाल सड़क पर जलभराव और दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग ...और पढ़ें

नई बस्ती रोड देवली गांव में सोमवार रात हुई हल्की वर्षा के बाद खस्ताहाल सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग। सौ- आरडब्ल्यूए
HighLights
सीवर लाइन के बाद चार महीने से सड़क की मरम्मत नहीं।
खराब सड़क पर जलभराव से आवाजाही मुश्किल, दुर्घटनाएं बढ़ीं।
संगम विहार देवली निवासी बदहाल सड़क से महीनों से परेशान।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सीवर की पाइपलाइन डालने के लिए करीब चार महीने पहले सड़क की खोदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद आज तक सड़क नहीं बनी है। कई जगहों पर मोटे पत्थर पड़े हैं जिनकी वजह से आए दिन दुपहिया वाहन चालक और राहगीर चोटिल होते हैं।
हल्की वर्षा के बाद जलभराव होने से समस्या और विकट हो गई है। यह दिक्कत है संगम विहार स्थित नई बस्ती रोड देवली के लोगों की। इलाके में खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान हैं। लोगों की शिकायत है कि इसके चलते सड़क से आवाजाही मुश्किल हो चुकी है।
कई बार इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय आरडब्ल्यूए के मुताबिक संगम विहार से देवली लिंक रोड मुख्य मार्ग है। इस सड़क से खासी संख्या में रोजाना स्थानीय निवासी और राहगीर गुजरते हैं। मुख्य सड़क होने की वजह से इस सड़क पर पैदल चलने वालों के साथ वाहनों का भी खासा दबाव रहता है।
सुबह बच्चों को लेने के लिए कई स्कूली वैन निकलती हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते स्कूली बच्चे और बड़े सभी परेशान हैं। सोमवार रात हुई हल्की वर्षा के बाद हालात हो चुके हैं कि लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो चुका है। ।
खबरें और भी
ग्रीवेंस पोर्टल तक शिकायत, समाधान नहीं
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव बंसल का कहना है कि चार महीने पहले सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। काम पूरा हो चुका है लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सड़क की हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से खासी आबादी परेशान है।
जरा सी वर्षा आने पर स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि घर से निकल ही नहीं सकते। आरडब्ल्यूए सदस्य दलजीत छौंकर बताते हैं कि करीब 500 मीटर के दायरे में सड़क खस्ताहाल है।
इसे लेकर सीएम ग्रीवेंस पोर्टल सहित सभी संबंधित विभागों तक कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या हल करने के लिए को कुछ नहीं किया गया है।हमारी मांग है कि जल्द संबंधित अधिकारी इसका संज्ञान ले।
यह भी पढ़ें- पानीपत में मानसून की पहली अच्छी वर्षा, गर्मी से मिली राहत पर जलभराव ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी