Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:46 AM (GMT+05:30)

    रेवाड़ी में सुबह की बारिश से मौसम सुहावना हुआ और उमस से राहत मिली, लेकिन नई सब्जी मंडी सहित कई निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी ...और पढ़ें

    रेवाड़ी में बारिश से जलभराव हो गया।

    रेवाड़ी में बारिश से जलभराव हो गया।

    HighLights

    1. रेवाड़ी में बारिश से मौसम सुहावना, उमस से मिली राहत।

    2. नई सब्जी मंडी सहित कई इलाकों में हुआ जलभराव।

    3. खराब जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, स्थायी समाधान की मांग।

    रेवाड़ी, 4 अगस्त। रेवाड़ी में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों और आमजन ने भी मौसम में आए बदलाव का स्वागत किया।

    हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के नई सब्जी मंडी सहित कई निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें पानी से लबालब होने के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्कूल, कार्यालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकले लोगों को भी आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने से यातायात भी प्रभावित रहा।

    WhatsApp Image 2026-08-04 at 9.42.55 AM

    वर्षा के बाद जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खुलती नजर आई। नगर परिषद और संबंधित विभागों की तैयारियों पर सवाल उठे, क्योंकि कई क्षेत्रों में लंबे समय तक पानी जमा रहा। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग की है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और जलभराव वाले मार्गों से बचने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 2.6 करोड़ रुपये से बनेगा बिजली निगम का नया दफ्तर, कई सुविधाओं से रहेगा लैस

    यह भी पढ़ें- सस्ता होगा सफर: रेवाड़ी में सिटी बस सेवा शुरू होने से आधा हो जाएगा किराया, इसी महीने मिलेंगी 5 और बसें