Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सस्ता होगा सफर: रेवाड़ी में सिटी बस सेवा शुरू होने से आधा हो जाएगा किराया, इसी महीने मिलेंगी 5 और बसें

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:40 AM (IST)

    रेवाड़ी रोडवेज डिपो को इस महीने पांच और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे शहर में जल्द सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे ऑटो चालकों की मनमानी पर ...और पढ़ें

    रेवाड़ी में सिटी बस सेवा का रास्ता साफ, मिलेंगी पांच नई इलेक्ट्रिक बसें

    रेवाड़ी में सिटी बस सेवा का रास्ता साफ, मिलेंगी पांच नई इलेक्ट्रिक बसें

    HighLights

    1. रेवाड़ी को मिलेंगी पांच नई इलेक्ट्रिक बसें।

    2. शहर में जल्द शुरू होगी सिटी बस सेवा।

    3. ऑटो चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। स्थानीय रोडवेज डिपो को इसी माह पांच और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसें मिलने से शहर में जल्द सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक बसें मिलने से न केवल ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी, बल्कि यात्रियों को भी बेहतर सफर मिल सकेगा।

    शहर के सरकुलर रोड पर पांच किलोमीटर के दायरे में यात्रियों से 20 से 25 रुपये किराया वसूला जा रहा है। सिटी बस सेवा शुरू होने से किराया लगभग आधा हो जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों में किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाता है।

    पूर्व में मिली पांच इलेक्ट्रिक बसों का बावल रूट पर संचालन किया जा रहा है। इस रूट पर बड़ी संख्या में ऑटो संचालित होने के बावजूद इलेक्ट्रिक बसों को 64 रुपये प्रति किलोमीटर तक की कमाई हो रही है।

    इलेक्ट्रिक बस अड्डे का भी शुरू हो चुका है निर्माण

    शहर के सेक्टर-12 में बन रहे नए बस अड्डे के साथ ही करीब तीन एकड़ में इलेक्ट्रिक बसों के लिए अड्डे का निर्माण भी शुरू हो चुका है। एजेंसी की तरफ से छह माह में इलेक्ट्रिक बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    ऐसे में रेवाड़ी डिपो को जल्द इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। परिवहन विभाग की तरफ से स्थानीय डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हुई हैं, जिनमें से पांच बसें मिल चुकी हैं, जिनका पुराने बस स्टैंड से संचालन किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    वहीं पांच बसें अगस्त में आनी है। बाकी बसें भी नियमित अंतराल में डिपो में पहुंचेगी। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को भविष्य में 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

    यह भी पढ़ें- कागजों में बढ़ा बसों का बेड़ा, तीन साल से रेवाड़ी रोडवेज डिपो में 150 पार नहीं कर पाई संख्या; यात्री परेशान

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से रेवाड़ी, करनाल और अलवर का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगी नई इलेक्ट्रिक बस सेवा

    अगस्त माह में डिपो को पांच और इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी, जिनका सिटी सेवा के रूप में संचालन करने का प्रयास किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बस अड्डे का कार्य भी शुरू हो चुका है। बाकी बसें भी जल्द डिपो को मिलने की उम्मीद है।


    -

    - निरंजन कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज