सत्य निकेतन हादसे के बाद ट्रैफिक अलर्ट, धौला कुआं-RTR समेत कई मार्गों पर जाम; एडवाइजरी जारी
डीयू के सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है, जिससे आसपास के प्रमुख मार्गों ...और पढ़ें
HighLights
सत्य निकेतन हादसे के बाद बचाव कार्य जारी
सफदरजंग से धौला कुआं मार्ग पर यातायात धीमा
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से सहयोग मांगा
स्वदेश कुमार, नई दिल्ली। डीयू के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आपातकालीन टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मलबा हटाने और राहत पहुंचाने में जुटी हैं। बचाव कार्य के चलते आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।
इन प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक धीमा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सफदरजंग अस्पताल से धौला कुआं, राव तुला राम मार्ग और बेनिटो जुआरेज मार्ग पर वाहनों की गति धीमी है। पुलिस ने वाहन चालकों से इन मार्गों पर सावधानी से चलने और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संभव हो तो वाहन चालक इन रास्तों पर जाने से बचें, ताकि राहत और बचाव कार्य प्रभावित न हो।
एंबुलेंस के लिए रास्ता रखें खाली
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि घटना स्थल के आसपास वाहन न रोकें और पार्किंग न करें। लोगों से मौके पर भीड़ नहीं लगाने को भी कहा गया है।
पुलिस के अनुसार, रास्ते खाली रहने से एंबुलेंस और राहत-बचाव में लगे वाहनों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रह सकेगी। वाहन चालकों से मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सत्य निकेतन हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, देखें 21 सेकंड का खौफनाक वीडियो
यह भी पढ़ें- कब सबक लेंगे MCD के अफसर? सत्य निकेतन में 4 साल में दूसरी बार गिरी इमारत; जांच-मुआवजे तक ही रहता है एक्शन
यह भी पढ़ें- पहले सैदुलाजाब, फिर हौजरानी और अब सत्य निकेतन... नहीं बदल रहे दिल्ली के हालात; कई खामियां उजागर
