Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के पहले दिन दिल्ली के मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए विशेष इंतजाम

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:01 AM (IST)

    सावन के पहले दिन दिल्ली के प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां वे जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. सावन के पहले दिन दिल्ली के मंदिरों में उमड़ी भीड़।

    2. शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक और पूजा-अर्चना।

    3. मंदिरों में सुरक्षा, सजावट और स्वच्छता के विशेष इंतजाम।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। श्रद्धा के महासावन का शिव भक्त दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। इसके लिए मंदिरों को बहुत आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गुरुवार को सावन के पहले दिन दिल्ली के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

    तड़के से ही शिवभक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए। ऐसे में विभिन्न मंदिरों में सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    शिवालयों में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम

    पुरानी दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, झंडेवालान मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, श्री गढ़ मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, नेहरू प्लेस स्थित शिव मंदिर और लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, जनकपुरी आदि क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    वहीं, कांवड़ियों की सेवा के लिए कैंप भी लगाए जाने लगे हैं। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए वालंटियर और सुरक्षाकर्मियों की विशेष तैनाती की है।

    मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। इसी तरह, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी विशेष तैयारी की है। मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तो एमसीडी ने भी सफाई मोर्चे की व्यवस्था संभाल ली है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली में ट्रैफिक प्लान तैयार, 9 से 12 अगस्त तक कई कांवड़ मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

    महामृत्युंजय व रुद्राभिषेक के लिए पंडितों की बुकिंग तेज हो गई है। मंदिरों में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर भंडारे भी लगाए जाएंगे।