Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वह अभी भी उपवास पर हैं', वांगचुक की पत्नी ने कहा- कोई इलाज नहीं किया, डॉक्टरों के सामने रखी शर्त

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 04:31 PM (IST)

    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है। उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन से परिवार की सहम ...और पढ़ें

    सोनम वांगचुक। एएनआई

    सोनम वांगचुक। एएनआई

    HighLights

    1. सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर।

    2. पत्नी ने परिवार की सहमति के बिना दवा न देने की शर्त रखी।

    3. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण भर्ती हुए।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

    वहीं, इस बीच उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि परिवार की सहमति और पिछले 20 दिनों से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को मुंह से या नस (आइवी) के जरिये कोई दवा, तरल पदार्थ या अन्य सामग्री न दी जाए।

    शरीर में पानी की कमी

    अस्पताल के अनुसार, लंबे समय से उपवास और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं। हालांकि, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के जरूरी मानकों को सामान्य करने के लिए लगातार चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है।

    सुबह 7:40 भर्ती कराया

    शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद उन्हें सुबह 7:40 बजे आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल में औपचारिक रूप से भर्ती किया गया।

    यह भी पढ़ें- नए पुलिस कमिश्नर के आते ही जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, हेल्थ पर आया सफदरजंग अस्पताल का बयान

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर वांगचुक को अस्पताल लाया गया। पिछले कई दिनों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही थी।

    यह भी पढ़ें- संसद मार्च से घबराई सरकार, सोनम वांगचुक को जबरन उठाया गया; आप सांसद संजय सिंह का केंद्र पर तीखा हमला

    चिकित्सकों ने लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने और शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होने की आशंका जताई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।