'राजघाट पर बैठकर AAP नेताओं को चिंतन करना चाहिए', भाजपा में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने बोला तीखा हमला
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने आप की कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को राजघाट पर बैठकर चिंतन क ...और पढ़ें
HighLights
स्वाति मालीवाल ने आप की कार्यप्रणाली को झूठा बताया।
अरविंद केजरीवाल को राजघाट पर चिंतन करने की सलाह दी।
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा की।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली सांसद स्वाति मालीवाल ने आप की कार्यप्रणाली की आलोचना की। कहा कि आप झूठ व फरेब का उदाहरण बन गई है।
अरविंद केजरीवाल को राजघाट पर बैठकर चिंतन करना चाहिए कि आखिर वह करना क्या चाहते हैं? न्याय व्यवस्था और प्रधानमंत्री पर सवाल उठाना और निजी टिप्पणी कर वह किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं?
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप नेताओं की गलत राजनीति से त्रस्त होकर उन्हें आप छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा। वह वर्ष 2006 में अरविंद केजरीवाल की संस्था से जुड़कर सामाजिक संघर्ष का रास्ता चुना था।
झुग्गियों, गांवों व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रहकर काम किया और आरटीआइ की लड़ाई लड़ी। महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी, अनशन किया, लाठियां भी खाई। पार्टी से लेकर दिल्ली महिला आयोग में की प्रत्येक जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई।
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
मेरे वर्षों के संघर्ष को देखकर पार्टी ने राज्यसभा भेजा लेकिन कुछ ही महीनों बाद केजरीवाल के निजी सहायक ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें बदनाम किया गया और संसद में बोलने के लिए पार्टी ने मौका नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। अमित शाह के रूप में देश को एक दृढ़ और निर्णायक गृह मंत्री मिले हैं।
यह भी पढ़ें- भाजपा का दामन थामते ही और तीखे हुए स्वाती मालिवाल के तेवर, बोलीं- 'हम नहीं केजरीवाल हैं गद्दार'
यह भी पढ़ें- दिल्ली से पंजाब तक AAP को लगा डेंट, अरविंद केजरीवाल के करीबी अब भाजपा के सारथी