'फ्री कश्मीर' के पोस्टर से कैसे ट्रेस हुआ लश्कर मॉड्यूल? पाकिस्तानी कनेक्शन और 8 आतंकियों की तस्वीरें आईं सामने
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी आतंकी संगठन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े थे, जो भारत में बड़ ...और पढ़ें
-1771753886789_m.webp)
गिरफ्तार किए गए आतंकियों की तस्वीरें। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। होली के पर्व और राजधानी दिल्ली में आतंकी अलर्ट के बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को आज रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिल्ली में कल शनिवार (21 फरवरी 2025) को ही अलर्ट जारी हुआ था कि दिल्ली में चांदी चौक स्थित 800 साल पुराने प्रसिद्ध गौरीशंकर व दिगंबर जैन मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा बम धमाका करने की साजिश रच रहा है।

आठ आतंकी गिरफ्तार
वहीं, इसी अलर्ट के बीज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कुछ घंटों में बड़ी कामयाबी हाथ लग गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें छह आतंकी तमिलनाडु और दो पश्चिम बंगाल से पकड़े गए हैं। ये सभी आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI व बांग्लादेश के आतंकी संगठन से जुड़े थे। ये सभी आतंकी भारत में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे।
-1771754710703.jpeg)
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आतंकियों की तस्वीरें सार्वजनिक की है। वहीं, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने आंतिकयों की खौफनाक साजिश ऐसे समय में नाकाम की, जब भारत में होली का त्योहार बहुत नजदीक है।

बांग्लादेश से कर रहा था ऑपरेट
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का एक हैंडलर बांग्लादेश से बैठकर ऑपरेट कर रहा था। वहीं, दूसरा हैंडलर जम्मू-कश्मीर में बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।
खबरें और भी
जम्मू-कश्मीर में सात फरवरी को कश्मीर के मेट्रो स्टेशन व अन्य स्टेशनों समेत मेट्रो के पिलर पर एंटी नेशनल पोस्टर लगाए गए थे। मेट्रो पुलिस ने कार्रवाई करते यह ट्रेस किया कि पोस्टर लगाने वाले किस रूट से आ थे और फिर किस रूट से वापस गए हैं। इसी आधार पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस कर लिया था।

कोलकाता में भी छह जगहों पर और दिल्ली मेट्रो पर फ्री कश्मीर के पोस्टर लगाए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण जगहों की रेकी के वीडियो मिले हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा तमिलनाडु से गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद शबत, मिजानुर रहमान, मोहम्मद लितान, उमर, मोहम्मद उज्जल और मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। दो आतंकियों को बांग्लादेश से पकड़ा गया है।
-1771754813961.jpeg)
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम इन सभी आतंकियों को दिल्ली में लेकर आ रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इनके पूरे नेटवर्क को खंगाले को कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- फ्री कश्मीर के पोस्टर, बांग्लादेश में सीक्रेट मीटिंग और ISI का टेरर मॉड्यूल... इस तरह रची थी भारत को दहलाने की साजिश