Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के तुगलकाबाद में मामूली विवाद बना जानलेवा, युवक को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; जांच जारी

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:47 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में सोमवार को मामूली विवाद के बाद एक युवक हिमांशु कुमार चौहान की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोविंदपुरी पुलिस ...और पढ़ें

    दिल्ली में झगड़े के बाद युवक को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट। सांकेतिक तस्वीर

    दिल्ली में झगड़े के बाद युवक को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट। सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। गोविंदपुरी थाना क्षेत्र स्थित तुगलकाबाद गांव में सोमवार को मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में एक युवक की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

    हत्या की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपित एक दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपितों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतक हिमांशु कुमार चौहान उर्फ अंशु अपने परिवार के साथ कांगड़ मोहल्ला, तुगलकाबाद गांव में रहता था।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में चार साल बाद रहा फरवरी का सबसे ठंडा दिन, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; मंगलवार के लिए IMD का यलो अलर्ट

    यूपी का रहने वाला है परिवार

    परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला है। हिमांशु कुमार ओखला फेज-1 स्थित एक इंस्टॉलेशन में हाउस कीपिंग का काम करता था, पर पिछले तीन महीनों से वह बेरोजगार था।

    उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 3:45 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कंगाड़ मोहल्ला स्थित मकान नम्बर 268 के कमरे के दरवाजे पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    प्राथमिक जांच में युवक के पास मिले दस्तावेज और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को वारदात की जानकारी दी गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन से सुबह आफिस जाएं, रात में आ जाएं घर, दिल्ली-प्रयागराज-वाराणसी के बीच शुरू होगा रफ्तार का नया अध्याय