Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एआइ समिट प्रदर्शन: विकास चिकारा ने मांगी अग्रिम जमानत, दिल्ली पुलिस ने बताया साजिशकर्ता

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 05:57 PM (IST)

    भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा ने भारत मंडपम में एआइ समिट प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। दिल्ली पुलिस ने उ ...और पढ़ें

    भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा ने भारत मंडपम में एआइ समिट प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। फाइल फोटो

    भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा ने भारत मंडपम में एआइ समिट प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विकास चिकारा ने एआइ समिट प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत मांगी।

    2. दिल्ली पुलिस ने चिकारा को साजिशकर्ता बताया, गैर-जमानती वारंट जारी।

    3. कोर्ट ने अंतरिम राहत नहीं दी, अगली सुनवाई 20 मार्च को।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में भारतीय युवा कांग्रेस (आइवाइसी) के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा ने भारत मंडपम में आयोजित एआइ समिट के दौरान हुए प्रदर्शन मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

    मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल की अदालत में हुई, जहां चिकारा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर और राजीव मोहन पेश हुए। दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त समय की मांग करते हुए कहा कि अतिरिक्त सालिसिटर जनरल डीपी सिंह की अनुपलब्धता के कारण जवाब दाखिल नहीं किया जा सका है। अदालत ने फिलहाल चिकारा को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च के लिए तय कर दी है।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, चिकारा इस मामले में साजिशकर्ता हैं और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। चिकारा की अग्रिम जमानत याचिका अधिवक्ता रूपेश सिंह भदौरिया के माध्यम से दायर की गई है।

    यह मामला 20 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित एआइ समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों व भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सरकार की आलोचना की।

    इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट पहले ही 13 आरोपितों को जमानत दे चुकी है, जिनमें आइवाइसी के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिल दहला देने वाली आग से 9 मौतें, PM के बाद CM रेखा गुप्ता का 10 लाख तक का मुआवजा देने का ऐलान

    खबरें और भी