Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में दिल दहला देने वाली आग से 9 मौतें, PM के बाद CM रेखा गुप्ता का 10 लाख तक का मुआवजा देने का एलान

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 05:51 PM (IST)

    राजधानी के पालम थाना क्षेत्र में भीषण आग से 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आ ...और पढ़ें

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने के साथ ही मुआवजे की घोषणा की है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने के साथ ही मुआवजे की घोषणा की है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी के पालम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने के साथ ही मुआवजे की घोषणा की है। इसके तहत वयस्क मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, नाबालिग मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।

    इस संबंध में सीएम रेखा गुप्ता की ओर से एक्स पर साझा किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'पालम में हुई इस दुखद आग की घटना से हम गहरा दुखी हैं। निर्दोष जानों का नुकसान दिल दहला देने वाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और सभी संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।'

    आग की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि जांच जारी है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी हैं। स्थानीय लोग और प्रशासन इस त्रासदी से स्तब्ध हैं। दिल्ली सरकार ने आग से संबंधित सुरक्षा मानकों की समीक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का वादा किया है।

    बता दें कि यह हादसा श्री राम चौक के पास हुआ, जहां आग तेजी से फैल गई और कई लोग फंस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने 30 से अधिक फायर टेंडरों के साथ बचाव अभियान चलाया, लेकिन आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए।प्रधानमंत्री और दिल्ली सरकार ने शोक व्यक्त किया है। 

    यह भी पढ़ें- पालम अग्निकांड में पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का एलान

    यह भी पढ़ें- Delhi Fire: आवाज लगाई, छत पर गए और दीवार तोड़ी..., पालम में फायर ब्रिगेड से पहले पड़ोसियों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    यह भी पढ़ें- Kangra News: पालमपुर के सरकारी स्कूल में चोरी, किताबें और रिकॉर्ड गायब; कीमती सामान से नहीं लगाया हाथ

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के पालम में मौज-मस्ती के लिए गाड़ी चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, 6 दुपहिया वाहन बरामद

    खबरें और भी