पालम अग्निकांड में पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे क ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने जताया पालम हादसे पर दुख। फाइल फोटो
HighLights
पालम आग में एक परिवार के 11 लोगों की मौत।
प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार मुआवजा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में पालम थानाक्षेत्र के साध नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग से एक ही परिवार के कुल 9 लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की गई है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'पालम में हुई आग की घटना दुखद है। मैं उन परिवारों के साथ सांत्वना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। आशा करता हूं कि घायल लोग जल्द ही स्वस्थ होंगे। प्रधानमंत्री राहत कोष से हर मृतक के परिजन को 2-2 लाख का मुआवजा मिलेगा। वहीं सभी घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा।'
क्या है मामला
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।
खबरें और भी
इन लोगों की हादसे में जान गई
मणिपाल अस्पताल
प्रवेश – पुरुष, 35 वर्ष
कमल – पुरुष, 40 वर्ष
आशु – महिला, 32 वर्ष
नाबालिग लड़की – 12 वर्ष
नाबालिग लड़की – 6 वर्ष
नाबालिग लड़की – 5 वर्ष
आईजीआई अस्पताल
7. महिला – लगभग 38 वर्ष (अस्पताल लाने से पहले मृत घोषित)
8. अज्ञात
9.अज्ञात
यह भी पढ़ें- दिल्ली के साध नगर में आग से 9 लोगों की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच का आदेश, CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख
यह भी पढ़ें- Delhi Fire: आवाज लगाई, छत पर गए और दीवार तोड़ी..., पालम में फायर ब्रिगेड से पहले पड़ोसियों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
यह भी पढ़ें- 45 मिनट की देरी भारी पड़ी, फायर ब्रिगेड समय पर आती तो बच सकती थीं 9 जानें; बच्चों को पहली मंजिल से फेंककर बचाया
यह भी पढ़ें- दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत