दिल्ली में झगड़े की सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल पर हमला, महिला ने दांत से काटा और वर्दी भी फाड़ी; गिरफ्तार
गीता कॉलोनी में झगड़े की सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल पर एक महिला ने हमला कर दिया। महिला ने पुलिसकर्मी के कंधे पर दांत से काट लिया और वर्दी फाड़ दी। ...और पढ़ें

दिल्ली में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी पर हमला। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गीता कालोनी इलाके में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी पर स्थानीय महिला ने हमला कर दिया। महिला ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करते हुए उनके कंधे पर दांत से काट दिया।
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सोमवार को महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।
थाना गीता कालोनी क्षेत्र के पुश्ता रोड पर रविवार रात एक झगड़े की पीसीआर काल हुई थी। हेड कांस्टेबल अंकुर और कांस्टेबल जावेद दोनों घटनास्थल पर पहुंचे तो दो पक्षों में विवाद चल रहा था और भीड़ जुटी थी। दोनों पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को शांत करवा ही रहे थे।
यह भी पढ़ें- 640 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत से इनकार, जांच एजेंसियों के अधिकार पर HC की अहम टिप्पणी
आरोप है तभी रूपा नामक महिला ने अंकुर पर हमला कर दिया। महिला ने अंकुर के साथ मारपीट करते हुए अपने दांत उनके कंधे पर गड़ा दिये। अंकुर की वर्दी फाड़ते हुए गाली-गलौज भी की। इस दौरान कांस्टेबल जावेद को भी हल्की चोटें आईं।
लोग बनाते रहे वीडियो, नहीं की मदद
अंकुर के साथ मारपीट के दौरान किसी तरह कांस्टेबल ने उन्हें व खुद को वहां से निकाला और आला अधिकारियों को सूचना देकर फोर्स को वहां बुलाया। दोनों के साथ मारपीट के दौरान वहां मौजूद युवक वीडियो रिकार्ड करते रहे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।
बाद में मौके पर पहुंची फोर्स ने भीड़ को शांत करवाया जिसके बाद हालात सामान्य हुए। उपायुक्त पूर्वी दिल्ली अभिषेक धानिया ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में रेल नेटवर्क को 2711 करोड़ का बूस्ट, रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प; बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं