Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कब शुरू होगी यमुना नदी क्रूज सर्विस? मंत्री कपिल मिश्रा ने दी अपडेट

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 02:59 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में यमुना नदी क्रूज सेवा जल्द शुरू होने वाली है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मुंबई में क्रूज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, ज ...और पढ़ें

    पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मुंबई में क्रूज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सोशल मीडिया

    पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मुंबई में क्रूज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सोशल मीडिया

    HighLights

    1. यमुना क्रूज सेवा जल्द होगी शुरू, निर्माण कार्य पूरा।

    2. इको-फ्रेंडली क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा।

    3. दिल्ली पर्यटन, रोजगार को बढ़ावा, यमुना का पुनरुद्धार।

    डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी में क्रूज सेवा जल्द शुरू होने वाली है। दिल्ली सरकार के पर्यटन, कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुना में संचालित होने वाले क्रूज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आज मुंबई में क्रूज के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया और जल्द ही यह क्रूज यमुना नदी में दौड़ेगा।

    यमुना के इस हिस्से में होगी सेवा बहाल

    यह परियोजना दिल्ली के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली ऐतिहासिक पहल है। क्रूज सेवा मुख्य रूप से सोनिया विहार (वजीराबाद बैराज क्षेत्र) से जगतपुर (शनि मंदिर के पास) तक चलेगी, जो लगभग 4-8 किलोमीटर का रूट कवर करेगा। क्रूज इको-फ्रेंडली और सोलर-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक पर आधारित होगा, जो पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। यमुना के इस हिस्से को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 (NW-110) के तहत पहले से विकसित किया जा रहा है।

    कपिल मिश्रा ने दिए अपडेट

    कपिल मिश्रा ने पहले भी कई बार इस प्रोजेक्ट की प्रगति पर अपडेट दिए हैं। नवंबर 2025 में उन्होंने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और अन्य अधिकारियों के साथ सोनिया विहार में निरीक्षण किया था। उस समय जेटी निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और दिल्ली सरकार के बीच एमओयू साइन हो चुका है, जिससे यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ रही है।

    दिल्लीवासियों को गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं...

    इस क्रूज सेवा से दिल्लीवासियों को गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे यमुना पर ही क्रूज का आनंद ले सकेंगे। यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिल्ली की इतिहास की जानकारी और मनोरंजन की व्यवस्था होगी। मानसून में सुरक्षा कारणों से सेवा बंद रहेगी। सरकार का लक्ष्य यमुना को साफ-सुथरा बनाते हुए इसे पर्यटन हब में बदलना है। इससे रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और यमुना पुनरुद्धार के प्रयासों को बल मिलेगा।

    खबरें और भी

    दिसंबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब जनवरी 2026 में निर्माण निरीक्षण के बाद सेवा जल्द लॉन्च होने की संभावना मजबूत हुई है। दिल्ली की यमुना अब सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि एक आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी ने खोली सिस्टम की परतें, शुद्ध हवा और साफ पानी बने 'लग्जरी'; आखिर कब चेतेंगे जिम्मेदार?