विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Polls: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस ने बिछाई गोटियां, जारी की पहली सूची

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 15 Oct 2023 09:22 PM (IST)

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने आखिरकार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के विधानसभा चुनावों को लेकर अपने प्रत्याशियों की ...और पढ़ें

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (फाइल फोटो)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने आखिरकार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के विधानसभा चुनावों को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है,जबकि राजस्थान को लेकर अभी भी इंतजार जारी है। इस दौरान मध्य प्रदेश से 144 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया है, जबकि छत्तीसगढ़ से कुल 30 प्रत्याशियों के नाम पहली सूची में घोषित किए गए है, इनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन से मैदान में उतारा गया है।

कब जारी होगी प्रत्याशियों की अगली सूची?

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची में तेलंगाना से 50 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने यह संकेत दिए है कि बाकी प्रत्याशियों के नामों का एलान भी अगले दो से तीन दिनों में कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने तीनों राज्यों के प्रत्याशियों की पहली सूची का एलान जहां नवरात्र का शुभ मुहूर्त देखकर किया है, वहीं उसने प्रत्येक सीटों के लिए चुन-चुनकर गोटियां बिछाई है।

यह भी पढ़ें: क्या दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा? वायरल हो रहा पत्र; बोले- मैं आखिरी सांस तक...

शिवराज के सामने होंगे रामायण के हनुमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बुधनी सीट पर उनके सामने पार्टी ने वर्ष 2008 में बनी रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पार्टी ने मध्य प्रदेश में उन सभी समीकरणों को भी साधने की कोशिश की है, जिसको लेकर वह सबसे ज्यादा मुखर है। इनमें ओबीसी और महिलाओं का मुद्दा शामिल है। हालांकि, अभी सीटों से पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों को एलान नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की अपनी पहली सूची में 144 में से 39 सीटों पर ओबीसी वर्ग को टिकट दिया है जबकि 19 सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए अबतक 136 नामों की घोषणा की है उसमें 40 ओबीसी वर्ग से हैं और 16 महिलाएं है। अगले कुछ दिनों में आने वाले सीटों से पार्टी कुछ चौंकाने वाले नामों का एलान भी कर सकती है। इनमें भाजपा से कांग्रेस में आने वाले कई चेहरे भी शामिल हो सकते है।

भाजपा ने अबतक कितने प्रत्याशियों का किया एलान?

इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने 144 नामों का एलान कर प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा पर बढ़त भी बना ली है। भाजपा अबतक 136 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी घोषित की है। हालांकि, भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का एलान काफी समय पहले कांग्रेस को चौंका दिया था। इस दौरान पार्टी ने अपने तीन केंद्रीय मंत्रियों और सात सांसदों को भी मैदान में उतारा है। पार्टी के इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से 30 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है, इनमें ज्यादातर प्रत्याशी बस्तर या फिर उन 20 विधानसभा क्षेत्रों से है, जहां पहले चरण में सात नवंबर को वोटिंग होगी।

कांग्रेस की पहली सूची में भूपेश बघेल का नाम भी शामिल

पांच राज्यों के विधानसभा के इन चुनावों में सिर्फ छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है, जिसकी कुल 90 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे। बाकी 70 सीटों पर चुनाव दूसरे चरण में 17 नवंबर को होगा। कांग्रेस ने पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नाम भी घोषित कर दिए है। पार्टी की ओर से घोषित की गई 30 प्रत्याशियों की इस सूची में चार महिलाओं को भी मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: 'भाजपा को शिवराज पर भरोसा नहीं', दिग्विजय के बेटे जयवर्धन बोले- कांग्रेस होगी विजयी, कमलनाथ ही बनेंगे CM

इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से 50 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए है। पार्टी के जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक पार्टी ने पहली सूची में सिर्फ उन्हीं सीटों से प्रत्याशियों के नामों को एलान किया है, जहां से उनके पास कोई और सशक्त दावेदार नहीं था। यह फिर पार्टी उनके नाम को लेकर एकराय थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।