Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Polls: 'भाजपा को शिवराज पर भरोसा नहीं', दिग्विजय के बेटे जयवर्धन बोले- कांग्रेस होगी विजयी, कमलनाथ ही बनेंगे CM

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 07:24 PM (GMT+05:30)

    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय होगी सरकार बनेगी और कमलनाथ ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह (फोटो: एएनआई)
    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह (फोटो: एएनआई)

    एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दल तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय होगी, सरकार बनेगी और कमलनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

    क्या कुछ बोले जयवर्धन सिंह?

    समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा।

    यह भी पढ़ें: क्या दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा? वायरल हो रहा पत्र; बोले- मैं आखिरी सांस तक...

    उन्होंने कहा कि मुझे शिवराज सिंह चौहान पर दया आती है। जब भाजपा ही उन पर भरोसा नहीं कर रही है, भाजपा ही उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर रही है तो आप समझ सकते हैं कि जनता के बीच उनकी छवि क्या होगी, लेकिन पूरी कांग्रेस कमलनाथ के साथ है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस की 150 से ज्यादा सीटें आएंगी।

    वहीं, पिता दिग्विजय सिंह के टिकट से जुड़े सवाल पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी टिकट मांगा ही नहीं।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में महिलाओं पर खेला दांव, 19 को मैदान में उतारा

    कांग्रेस की पहली सूची जारी

    सनद रहे कि कांग्रेस ने नवरात्रि से ठीक पहले मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 144 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। इस सूची में दिग्विजय सिंह के बेटे और भाई का नाम भी शामिल है। बता दें कि जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से जबकि लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा से टिकट मिला है।

    खबरें और भी