विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जयवर्धन का नाम नहीं, राहुल गांधी सहित 40 नेता भरेंगे हुंकार

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 28 Oct 2023 06:39 PM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सचिन ...और पढ़ें

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, वायनाड सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

जयवर्धन को नहीं मिली जगह

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट, कन्हैया कुमार, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ जैसे नेताओं के भी नाम शामिल हैं, लेकिन पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को शामिल नहीं किया। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैया, पूर्व मंत्री अरुण यादव व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मौजूद है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने कमलनाथ और दिग्विजय को बताया शोले का जय-वीरू तो भाजपा ने दिया यह जवाब

कांग्रेस उम्मीदवार

230 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। पहली सूची में 144, दूसरी में 88 और तीसरी में एक उम्मीदवार की घोषणा की। हालांकि, इस दौरान पार्टी ने दो बार में सात सीटों पर उम्मीदवार भी बदले

यह भी पढ़ें: 'राम मंदिर को लेकर राहुल मारते थे ताना', अमित शाह बोले- मंदिर भी बना दिया और स्थापना की तारीख भी बता दी

सनद रहे कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 41.5 फीसद वोट शेयर के साथ 114 सीटों पर कब्जा किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।